{"_id":"636931defb74a9177325b64f","slug":"etah-the-district-got-2900-quintals-of-wheat-seeds-from-the-government-etah-news-agr552638198","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: जिले को शासन से मिला 2900 क्विंटल गेहूं का बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: जिले को शासन से मिला 2900 क्विंटल गेहूं का बीज
विज्ञापन
एटा। किसान गेहूं की बुवाई करने लगा है। कृषि विभाग की ओर से गेहूं का बीज भी 50 फीसदी के अनुदान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही शासन स्तर से कृषि विभाग को अब तक 2900 क्विंटल गेहूं का बीज उपलब्ध करा दिया गया है।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने बताया कि जिले में इस साल गेहूं की फसल का रकबा 134562 हेक्टेयर निर्धारित किया गया है। जिसके तहत शासन स्तर से 3400 क्विंटल गेहूं का बीज उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी तक शासन स्तर से 2900 क्विंटल गेहूं का बीज उपलब्ध करा दिया गया है। जिसे किसानों में वितरित किया जा रहा है।
बताया कि गेहूं का प्रमाणित बीज 40 रुपये प्रति किलोग्राम और फाउंडेशन बीज 41 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से दिया जा रहा है। इस बीज पर किसानों को 50 फीसदी अनुदान भी दिया जा रहा है। बताया कि बचा हुआ गेहूं का बीज शासन स्तर पर माह के अंत तक उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिले में पहुंची 35 क्विंटल सरसों
जिला मुख्यालय के उपकृषि निदेशक कार्यालय पर सोमवार को किसानों को वितरित करने के लिए करीब 35 क्विंटल बीज और उपलब्ध करा दिया गया है।
उपकृषि निदेशक रोताश सिंह ने बताया कि जिले के लिए शासन स्तर से करीब 75 क्विंटल सरसों का बीज आवंटित किया गया है। अक्तूबर माह में 40 क्विंटल और इस माह 35 क्विंटल सरसों का बीज उपलब्ध हो चुका है।