{"_id":"638b8a930f876528961d6a58","slug":"etah-the-chambers-of-the-sewer-line-started-getting-choked-etah-news-agr5555736154","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: सीवर लाइन के चैंबर होने लगे चोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: सीवर लाइन के चैंबर होने लगे चोक
विज्ञापन
सीवर चोक होने से बाहर निकलता पानी ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। जल निगम करोड़ों रुपये खर्च कर शहर में सीवर लाइन डाल रहा है। पहले व दूसरे चरण में घर-घर कनेक्शन भी दे दिए गए हैं। जहां कनेक्शन हो रहे हैं, वहां पर चैंबर चोक होने की अभी से समस्या खड़ी हो रही है।
शहर में तीन चरण में सीवर लाइन डालने का काम किया जा रहा है। दो चरणों में सीवर लाइन डालने का काम पूरा हो चुका है। घर-घर कनेक्शन भी किए जा रहे हैं लेकिन सीवर लाइन कनेक्शन के दौरान कई तरह की अभी से शिकायतें आने लगी हैं। एक तरफ पहले चरण में करीब 3087 घरों में कनेक्शन दिए जा चुके हैं, जहां चेंबर चोक होने की समस्या आ रही है।
मोहल्ला नेहरू नगर में जल निगम ने करीब तीन माह पहले कनेक्शन देने का काम खत्म किया था जिसके बाद अभी तक एक बार भी चेंबर की सफाई नहीं कराई गई। जिससे ये चोक हो गए हैं और पानी गलियों में बह रहा है। वहीं दूसरे चरण में 3624 घरों को सीवर लाइन से जोड़ा जा रहा है और करीब तीन हजार घरों में कवर किए जा चुके हैं लेकिन कनेक्शन देने के दौरान पाइपलाइन लीकेज की समस्याएं आ रही है।
विज्ञापन
बोले लोग...
जल निगम द्वारा सीवर लाइन के कनेक्शन तीन माह पहले मोहल्ले में किए थे जिसके बाद से सफाई न होने की वजह से चेंबर चोक हो गए हैं और पानी गलियों में बह रहा है।
- अनिल यादव, नेहरू नगर
जल निगम द्वारा सीवर लाइन के कनेक्शन के दौरान लापरवाही से काम किया जा रहा है। पाइपलाइन लीकेज हो रही है जिससे पानी निकल रहा है।
- दिनेश गुप्ता, प्रेम नगर
घर में सीवर लाइन के कनेक्शन होने के बाद चेंबर चोक हो रहे हैं। उन घरों के लोगों से अपील की जा रही है कि पाइपलाइन में गंदगी व टूटे वॉल न डालें। इसके लिए पाइपलाइन में जाली का प्रयोग करें। जहां चेंबर चोक हो गए हैं वहां सही कराया जाएगा।
- रवींद्र सिंह, सहायक अभियंता, जलनिगम