{"_id":"6379115b8601b10fde5b612e","slug":"etah-skilled-assistant-test-will-be-done-to-increase-the-learning-level-etah-news-agr5540126169","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: लर्निंग लेवल बढ़ाने को होगा निपुण असिस्टेंट टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: लर्निंग लेवल बढ़ाने को होगा निपुण असिस्टेंट टेस्ट
विज्ञापन
एटा। कक्षा 1 से 8 तक पढ़ने वाले परिषदीय स्कूलों सहित कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में बच्चों का लर्निंग लेवल बढ़ाने के लिए निपुण असेसमेंट टेस्ट कराया जाएगा। यह टेस्ट साल में 3 बार होगा। इससे बच्चों का लेवल किस स्तर का है, जानकारी की जाएगी।
परिषदीय स्कूलों में बच्चों की एक वर्ष में तीन परीक्षाएं होती हैं। सरकार पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को किताबें, यूनिफॉर्म सहित खाना आदि दे रही है। वहीं स्कूलों को संवारने के लिए कायाकल्प योजना के तहत चमकाने का कार्य किया जा रहा है।
इसके बाद भी परिषदीय स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था के साथ बच्चों का लर्निंग लेवल सुधर नहीं रहा है इसी को लेकर शासन ने निपुण असेसमेंट टेस्ट कराने की योजना तैयार की है। जिससे कक्षा एक से आठ तक बच्चों का लेवल पता चल सके। यह परीक्षा एक वर्ष में तीन बार होगी। इससे बच्चों का लेवल पता चल सकेगा।
विज्ञापन
22 नवंबर को है परीक्षा
अलीगढ़ मंडल में परीक्षा 22 नवंबर को है। कक्षा एक से तीन तक के बच्चों की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगी और कक्षा चार से आठ तक की परीक्षाएं दोपहर 12:30 से परीक्षा होगी।
परिषदीय स्कूलों सहित कस्तूरबा गांधी में पढ़ने वाले बच्चों का लर्निंग लेवल बढ़ाने के लिए निपुण असेसमेंट टेस्ट कराया जाएगा। जिले में 22 नवंबर को यह टेस्ट होगा। बच्चों को ओएमआर सीट पर परीक्षा देनी होगी।
- डॉ. जितेंद्र सिंह, डायट प्राचार्य