{"_id":"6266dabc22f6ca5c6d406eb4","slug":"etah-sakit-road-widening-started-at-a-cost-of-rs-18-lakh-etah-news-agr531384399","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 लाख की लागत से एटा-सकीट मार्ग का चौड़ीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 लाख की लागत से एटा-सकीट मार्ग का चौड़ीकरण शुरू
विज्ञापन
एटा-सकीट रोड ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से एटा-सकीट मार्ग के चौड़ीकरण का काम करीब 18 लाख रुपये की लागत से शुरू कर दिया गया है। इस मार्ग को 3.75 मीटर से बढ़ाकर साढ़े पांच मीटर तक चौड़ा किया जा रहा है। जिससे वाहनों के आवागमन में दिक्कत नहीं होगी और लोगों को काफी राहत मिलेगी।
अलीगंज तिराहा से गुजरने वाले सकीट मार्ग की चौड़ाई 3.75 मीटर है। जिसके चलते चार पहिया वाहनों के आमने-सामने आने पर निकलना मुश्किल हो जाता है। लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत होती है। यहां तक कि हादसे भी हो जाते हैं। इसको लेकर लोगों ने कई बार शासन-प्रशासन से मार्ग चौड़ीकरण के लिए आवाज भी उठाई।
जिसके बाद सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने इसका प्रस्ताव शासन को भेजा। उनके प्रस्ताव को मंजूरी मिली। अब करीब 18 लाख रुपये की लागत से इसका निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के इंजीनियर वीके चौधरी ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू करा दिया गया है। करीब 17 किमी लंबे इस मार्ग की चौड़ाई साढ़े पांच मीटर की जाएगी।
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय और कई कॉलेज हैं इस मार्ग पर
सकीट मार्ग पर कई महत्वपूर्ण कार्यालय के अलावा कॉलेज, स्कूल स्थित हैं। साथ ही पेट्रोल पंप और दूध डेयरी भी है। इस मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज, बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, डीआईओएस कार्यालय, प्राइवेट आईटीआई, महाविद्यालय एवं जवाहर नवोदय विद्यालय आदि स्थित हैं।