फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah's then SSP trapped in saving ASP

एएसपी को बचाने में फंसे एटा के तत्कालीन एसएसपी

Sat, 07 Aug 2021 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Etah's then SSP trapped in saving ASP
एटा। जैथरा थाने के एक मामले में तत्कालीन एएसपी को बचाने में उस समय के एसएसपी फंस गए हैं। डीजीपी के आदेश पर उनके विरुद्ध डीआईजी (अलीगढ़) ने एसपी (ग्रामीण) को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

जैथरा निवासी दिनेश कुमार ने शासन में एक शिकायत की थी। आरोप था कि 2016 में जैथरा थाने में तैनाती के दौरान एसओ कैलाश चंद्र दुबे ने आरोपियों से मिलकर दुर्घटना कारित करने वाले ट्रैक्टर को बदल दिया। इस पर तत्कालीन पुलिस कप्तान सत्यार्थ अनिरूद्ध पंकज ने मामले की जांच सीओ अलीगंज अजय भदौरिया से कराई। जांच में फर्जीवाड़ा कर ट्रैक्टर बदलने की पुष्टि हुई। सीओ ने 17 जून 2017 को अपनी रिपोर्ट एसएसपी को दे दी। इसके बावजूद दोषियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई। इस पर दिनेश कुमार ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। हाईकोर्ट के आदेश पर तत्कालीन एएसपी (क्राइम) ओपी सिंह ने सीओ अजय भदौरिया को पत्र भेजकर दोषियों के विरुद्ध एफआईआर न दर्ज कराने पर जवाब-तलब किया ।
विज्ञापन

सीओ ने एएसपी (क्राइम) को पत्र भेजकर दोषी एसओ, एचसीपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की अनुमति मांगी। इधर एएसपी ने अनुमति प्रदान नहीं की और न ही पत्र की जानकारी एसएसपी को दी। इसकी शिकायत दिनेश ने डीजीपी से की। उन्होंने डीआईजी (अलीगढ़) को जांच सौंपी। उन्होंने तत्कालीन एसएसपी सुनील कुमार सिंह से एएसपी की जांच कराई। इसमें भी दिनेश ने एसएसपी द्वारा भेजी गई जांच रिपोर्ट को तथ्यों एवं अभिलेखीय साक्ष्यों को छिपाकर बनाने का आरोप लगाया। अब फिर डीजीपी ने शिकायत पर गहन जांच के आदेश दिए हैं। उनके आदेश पर डीआईजी (अलीगढ़) ने एटा के तत्कालीन एसएसपी और एएसपी (क्राइम) के विरुद्ध आरोपों की जांच अलीगढ़ के एसपी (ग्रामीण) शुभम पटेल को सौंपते हुए जांच आख्या मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया जा चुका है, जिसकी विवेचना चल रही है। अभी विवेचना पूरी नहीं है, कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता है।
- उदय शंकर सिंह, एसएसपी
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed