फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah road  accident: Three people died in collision between two motorcycles

UP: एटा में दर्दनाक सड़क हादसा...दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत, तीन लोगों की माैत; एक गंभीर घायल

Sun, 11 Jan 2026 12:46 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 11 Jan 2026 12:46 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की माैत हो गई। घटना से परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Etah road  accident: Three people died in collision between two motorcycles
घटना से परिवार में कोहराम मच गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र के सरकारी पुलिया से पहले उड़ेरी बंबा पर शनिवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें चार लोगों को गंभीर चोटें आईं। सभी को मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए भेजा गया। जहां चिकित्सक ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक युवक की हालत चिंताजनक देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है।  पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी। मोड़ पर अचानक आमने-सामने आने से चालक संभल नहीं पाए और दोनों वाहन सीधे भिड़ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों युवक सड़क पर जा गिरे और बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन


हादसे में ज्ञान सिंह (55), प्रदीप (25), गौरव (22) की मौत हो गई। वहीं विनय उर्फ छोटू (30) पुत्र भूरे सिंह गंभीर रूप से घायल है। मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी अवागढ़ अखिलेश दीक्षित ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर भेजी गई। पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और मोड़ पर लापरवाही हादसे की वजह मानी जा रही है। पुलिस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर रही है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 फरवरी को बहन की शादी थी
कोतवाली देहात के गांव गदनपुर निवासी गौरव की सड़क हादसे में मौत हो गई। गांव के ही राजकुमार ने बताया 14 फरवरी को गौरव की बहन की शादी होनी थी। गौरव के दो भाई और एक बहन है, जिसमें गौरव सबसे बड़ा था। 6 साल से वह महाराष्ट्र में रहकर हलवाई का काम करता था। उसके पिता की बीमारी के चलते 12 वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है, जबकि मां बोल और सुन नहीं सकती। घर का सारा भार गौरव के कंधों पर ही था। वह अपनी छोटी बहन की शादी के लिए महाराष्ट्र में नौकरी कर रहा था। शनिवार को ही वह अपने बुआ के बेटों विनय उर्फ छोटू, रहीस पाल के साथ उसके निधौली कला के गांव जमालपुर बाइक से सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed