फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: Retired electrician dragged for 10 meters by car, dies

एटा : सेवानिवृत्त विद्युतकर्मी को 10 मीटर घसीट ले गई कार, मौत

Fri, 05 Sep 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 05 Sep 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Etah: Retired electrician dragged for 10 meters by car, dies
एटा। सेवानिवृत्त विद्युतकर्मी काे कार करीब 10 मीटर तक घसीटती चली गई। इससे वह गंभीर घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना शुक्रवार की सुबह कोतवाली देहात के गांव सिरसारी में हुई।
विज्ञापन


गांव सिरसारी निवासी रिंकू ने बताया कि बाबा रामदयाल (75) विद्युत विभाग में लाइनमैन के पद से सेवानिवृत्त थे। गांव के बाहर दूसरा मकान बन रहा है। वह प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को भी सुबह लगभग 8:30 बजे वहीं जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गांव का ही एक व्यक्ति अपने बेटे को कार चलाना सिखा रहा था। अचानक से कार अनियंत्रित हो गई और बाबा चपेट आ गए। जोरदार टक्कर की वजह से एक पहिया हाथ और पैर के ऊपर से गुजर गया। पिछले पहियों में शरीर फंस गया। वह लगभग 10 मीटर तक घिसटते चले गए।
विज्ञापन


आसपास के लोगों के शोर मचाने पर कार रुकी। तब तक बाबा गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। फिलहाल कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। फिर भी पुलिस घटना की गहनता के साथ जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed