फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: Paddy wasted, shortage of DAP hindering sowing of potato-mustard

एटा: धान हुआ बर्बाद, आलू-सरसों की बुवाई में बाधक बन रही डीएपी की किल्लत

Wed, 02 Nov 2022 09:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
Etah: Paddy wasted, shortage of DAP hindering sowing of potato-mustard
एटा। बेमौसम बारिश से तमाम किसानों को धान की फसल में बर्बादी झेलनी पड़ी। वहीं अब आलू और सरसों की बुवाई में डीएपी की किल्लत बाधा बन रही है।
विज्ञापन

डीएपी न मिलने की वजह से किसानों की आलू व सरसों की फसल पिछड़ती नजर आ रही है। जिससे फसल उत्पादन प्रभावित होगा। इसे देखते हुए कई किसानों ने अपने इरादे बदल दिए हैं। जो किसान हर साल से 10 से 15 बीघा खेत में आलू की बुवाई करते थे, इस बार डीएपी न मिलने की वजह से सिर्फ दो से तीन बीघा खेत में ही तैयारी कर रहे हैं। वहीं कुछ किसान सीधे गेहूं की ही बुवाई करने में जुट गए हैं।
उधर, बुधवार को शहर के अलीगंज तिराहा स्थित सहकारी समिति पर डीएपी का वितरण किया गया। इस दौरान किसानों की लंबी कतार देखने को मिली। दोपहर के बाद यहां पर डीएपी का स्टॉक खत्म हो गया। जिसके बाद किसानों को खाली हाथ ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

एआर कोऑपरेटिव महावीर सिंह ने बताया कि जिले के करीब 12 केंद्रों पर 400 बोरी डीएपी पहुंचाई गई है। एक दो दिन में डीएपी की रैक जिले में पहुंच जाएगी।
केस-1: आलू व सरसों की फसल को छोड़ गेहूं की कर रहे बुवाई
जैथरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव नगला तुलसी निवासी राहुल कुमार ने बताया कि हर साल आलू व सरसों की बुवाई करीब दस बीघा खेत में करते थे। लेकिन इस बार डीएपी न मिलने की वजह से इनकी खेती नहीं कर पाई है। पूरे खेत में गेहूं की बुवाई कर रहे हैं। वहीं इस बार बेमौसम बारिश होने की वजह से करीब पांच बीघा खेत में धान की फसल भी बर्बाद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-2: 12 बीघा की जगह किया सिर्फ दो बीघा में आलू
सकीट ब्लॉक क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी श्याम सुंदर यादव ने बताया कि इस साल डीएपी खाद न मिलने के कारण आलू की फसल का रकबा कम करके सरसों की फसल बोई है। वैसे हर साल दस से बारह बीघा आलू की फसल खेतों में करते थे। इस बार आलू दो बीघा किया है और शेष खेतों में गेहूं की बुवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed