फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ETAH NEWS US INDIA TRADE DILL PROTEST

Etah News: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों की बाइक रैली

Thu, 16 Jul 2026 01:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
ETAH NEWS US INDIA TRADE DILL PROTEST
कलेक्ट्रेट धरना स्थल पर प्रदर्शन करते भाकियू स्वतंत्र के पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : samvad
एटा। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (स्वतंत्र) ने भारत-अमेरिका प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते के विरोध में प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वतंत्र शर्मा के नेतृत्व में किसानों ने बाइक रैली निकाली और केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाई। किसानों ने प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपकर समझौते को तत्काल निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

रैली भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय कार्यालय, आगरा रोड से शुरू हुई। यह शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पहुंची। यहां किसानों ने एक सभा आयोजित कर समझौते का विरोध जताया। सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष तरुण शर्मा ने कहा कि यह समझौता भारतीय किसानों के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने कहा कि इससे खेत मजदूरों, पशुपालकों और छोटे व्यापारियों पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा। तरुण शर्मा ने देश की खाद्य व आर्थिक संप्रभुता के लिए भी इसे खतरा बताया। किसान नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed