फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news train accident death

Etah News: ट्रेन की चपेट में आकर राज मिस्त्री की मौत

Mon, 20 Jul 2026 02:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
etah news train accident death
एटा। मजदूरी कर लौट रहे राजमिस्त्री की शनिवार की देर रात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह दुर्घटना कोतवाली नगर के मोहल्ला न्यू संजय नगर के पास हुई। जानकारी मिलते ही मृतक के घर में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बारथर निवासी वासुदेव ने बताया कि भाई रुस्तम (40) राज मिस्त्री का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजन के अनुसार शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह संजय नगर क्षेत्र से काम खत्म कर घर लौट रहे थे। रास्ते में न्यू संजय नगर के पास रेलवे ट्रैक के करीब वह आगरा की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। रुस्तम ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कोतवाली नगर प्रभारी ने बताया कि राजमिस्त्री काम से लौटते समय ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed