{"_id":"6a5d3a940515a55d5a05b3fc","slug":"etah-news-security-guard-no-salary-etah-news-c-163-1-eta1004-153621-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ओवरहेड टैंक पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को महीनों से भुगतान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ओवरहेड टैंक पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को महीनों से भुगतान नहीं
विज्ञापन
अलीगंज। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल योजना के तहत ग्राम पंचायतों में संचालित ओवरहेड टैंक पर तैनात सुरक्षा कर्मियो का लंबे समय से भुगतान नहीं हुआ है। वहीं लगातार बढ़ते कार्यभार से परेशान अलीगंज व जैथरा विकासखंड के सुरक्षा कर्मियों ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर भुगतान की मांग की है।
कर्मचारियों का आरोप है कि उनसे सुरक्षा गार्ड की जिम्मेदारी के साथ-साथ ऑपरेटर का पूरा कार्य भी कराया जा रहा है, लेकिन समय पर मानदेय का भुगतान नहीं हो रहा है।
शिकायती पत्र में सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि वर्ष 2023 में अलीगंज और जैथरा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में हर घर नल योजना के तहत बने ओवरहेड टैंक की सुरक्षा के लिए प्रत्येक टंकी पर दो-दो सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए थे। उस समय दोनों कर्मचारियों से 12-12 घंटे की ड्यूटी ली जाती थी और प्रत्येक को छह हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता था। कर्मचारियों का कहना है कि वर्ष 2025 में व्यवस्था बदल दी गई।
विज्ञापन
अब एक ही सुरक्षा गार्ड से पूरे 24 घंटे ड्यूटी कराई जा रही है। इसके बदले आठ हजार रुपये प्रतिमाह वेतन देने का आश्वासन दिया गया, लेकिन यह आश्वासन भी कागजों तक ही सीमित रह गया। आरोप है कि जुलाई 2025 से अब तक उनका वेतन नहीं मिला है, जिससे आर्थिक संकट है। संवाद