फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news rape blaim

Etah News: शादी का झांसा देकर कथावाचक के साथ दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोप

Wed, 24 Jun 2026 02:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
etah news rape blaim
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र की एक महिला कथावाचक ने एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, जबरन गर्भपात कराने और लाखों रुपये हड़पने का दावा किया है। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र के अनुसार, पीड़िता की पहचान 8 मई 2025 को सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। यह पहचान मैनपुरी जनपद के थाना औंछा के गांव नगला पीपल निवासी एक युवक से हुई। आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा देकर कई बार एटा आकर महिला से संबंध बनाए। इसी दौरान महिला गर्भवती हो गई। जब उसने युवक को इसकी जानकारी दी, तो आरोपित ने उसकी इच्छा के विरुद्ध गर्भपात करा दिया। युवक पर शादी के नाम पर लाखों रुपये लेने का भी आरोप है। बाद में आरोपित ने फोन पर धमकी दी।
विज्ञापन

उसने महिला के अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने रुपये न देने पर शादी से इन्कार कर दिया। उसने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। महिला ने पहले भी कोतवाली नगर में लिखित शिकायत दी थी। हालांकि, उस शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। पीड़िता ने अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। उसने मामले की गहन जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed