फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news jalesar ghungroo indrustry

Etah News: जलेसर के उद्योगों को मिलेगी पीएनजी, बिछी पाइप लाइन

Wed, 24 Jun 2026 02:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
etah news jalesar ghungroo indrustry
जलेसर की एक फैक्ट्री में घंटे तैयार करता कारीगर। संवाद
एटा। ताज ट्रिपेजियम जोन की बंदिशों के बीच गैस की किल्लत से जूझ रहे जलेसर के घुंघरू-घंटा और पीतल उद्योग के लिए राहत भरी खबर है। अब यहां गैस की समस्या नहीं रहेगी। जलेसर के उद्योगों को पीएनजी की सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए जलेसर तक पाइपलाइन डाली जा चुकी है। मंडी के पास हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) एक जिला नियामक प्रणाली बनाएगा। यहां से नगर की फैक्ट्रियों को गैस की सप्लाई मिलेगी। जलेसर का घुंघरू-घंटी और पीतल व्यवसाय काफी तरक्की कर चुका है। इसे एक जनपद-एक उत्पाद योजना के अंतर्गत शामिल किया गया है। इसके बाद से जलेसर के घंटा व पीतल से उत्पादित अन्य वस्तुओं का कारोबार बढ़ा है। जलेसर के पीतल उत्पादों से जुड़े करीब 100 छोटे-बड़े कारोबारी हैं। सैकड़ों हस्तशिल्पी भी इस कारोबार से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं। कुछ कारोबारी अपने उत्पादों का निर्यात भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

--
फिरोजाबाद से दी जाएगी गैस सप्लाई
फिरोजाबाद से गेल इंडिया की गैस पाइप लाइन गुजर रही है। एचपीसीएल ने वहां सिटी गैस सर्विस के लिए टैप ऑफ लिया है। एचपीसीएल एटा जनपद में भी पाइप लाइन डाल रही है। फिरोजाबाद से इसौली चौराहा होते हुए अवागढ़ तक स्टील गैस पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इससे तो एटा शहर के लिए गैस सप्लाई भेजी जाएगी। वहीं, दूसरी ओर इसौली चौराहा से जलेसर तक 6 इंच की शाखा पाइपलाइन (टैप ऑफ) स्थापित की गई है। जलेसर के लिए प्रस्तावित 15 किमी स्टील गैस पाइपलाइन में से लगभग 14.7 किमी पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इसका ट्रायल होना बाकी है। जलेसर रेलवे क्रॉसिंग के नीचे से भी पाइप लाइन डालने का प्रमुख कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। जलेसर में गैस वितरण के लिए डिस्टि्रक्ट रेगूलेशन सेंटर (डीआरएस) मंडी के सामने बनाया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए जमीन तय हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीतल और घुंघरू घंटी कारोबार के लिए गैस की बेहद किल्लत रहती है। पीएनजी से कारोबार को बेहद लाभ मिलेगी। गैस की किल्लत दूर हो सकेगी।
शिवम बंसल, कारोबारी जलेसर
--
टीटीजेड होने के कारण लकड़ी और कोयल जलाने पर प्रतिबंध है। गैस पाइप लाइन से कारोबार को रफ्तार मिलेगी। प्रदूषण से राहत मिलेगी।
- रूपम गुप्ता, कारोबारी, जलेसर
--
पश्चिमी एशिया में युद्ध के बाद गैस की किल्लत लगातार बढ़ी है। ऐसे में पीएनजी सप्लाई की कारोबार के लिए बेहद जरूरत है।
- अमित मित्तल, कारोबारी
---

जलेसर के उद्योगों को पीएनजी के लिए एचपीसीएल ने इसौली से जलेसर तक लगभग 15 किलोमीटर की लाइन डाल दी गई है। फिरोजाबाद से गैस की सप्लाई दी जाएगी। इसका कार्य 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। जल्द ही पाइप लाइन की टेस्टिंग कराई जाएगी।
- भानुप्रताप, वरिष्ठ अधिकारी एचपीसीएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed