फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news in accident

सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

Thu, 28 Jan 2021 12:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
etah news in accident
मृतक मीता फाइल फोटो । - फोटो : ETAH
एटा। जिले में अलग-अलग हुए हादसों में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौतें हुई हैं। थाना अलीगंज, जैथरा और कोतवाली देहात क्षेत्रों में हुए हादसों में तीनों की जानें चली गईं। महिला पति के साथ शहर में दवा लेने आ रही थी तभी हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली देहात अलीगंज रोड स्थित गांव कुसाड़ी के पास बुधवार की सुबह करीब 10 बजे ट्रक ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक पर बैठी महिला मीता देवी (24) पत्नी सत्यम उर्फ सोनू निवासी दाउदगंज जिला अलीगंज गंभीर रूप से घायल हो गईं। जबकि पति के हल्की चोटें आईं। घायल महिला को जिला अस्पताल लाया गया, यहां उपचार शुरू होने से पहले ही मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना जैथरा बरना रोड स्थित गांव जखा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में पुष्पा देवी (45) की मौत हो गई जबकि पति पूरन सिंह निवासी नगला सुमिरत थाना जैथरा घायल हो गया। पूरन सिंह ने बताया है कि वह अपनी बेटी के साथ गांव तरिगवां जा रहे थे तभी हादसा हो गया। थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव अकबरपुर कोट निवासी रक्षपाल सिंह का 10 वर्षीय पुत्र आयुष की गांव में ही ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में रोष पनप गया, किसी तरह से पुलिस ने समझा बुझाकर शांत किया। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद गांव पहुंचने से पहले ही थाना पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया और मुआवजे की मांग की जाने लगी। पुलिस ने फिर किसी तरह से समझा बुझाकर शांत किया और शव का अंतिम संस्कार कराया। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed