फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news hypertesion old man death

Etah News: रक्तचाप बढ़ने से वृद्ध की मौत

Sun, 25 Jan 2026 01:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
etah news hypertesion old man death
एटा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में एक वृद्ध को गंभीर हालत में लाया गया, जिसे चिकित्सक ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की मौत रक्तचाप बढ़ने से बताई गई।मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में शुक्रवार की शाम करीब 7ः50 बजे किशनलाल (85) निवासी दौर्रा जिला कासंगज को लाया गया। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। भतीजे जसवीर सिंह ने बताया कि उन्हें रक्तचाप बढ़ने की शिकायत थी। निजी चिकित्सक से उनका उपचार चल रहा था। शुक्रवार की शाम को वह शौच के लिए खेत पर गए थे। अचानक बारिश होने की वजह से वह भीगने के डर से घर की ओर भागे थे। इसकी वजह से उनका रक्तचाप बढ़ गया था। थोड़ी देर बाद उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर गए थे। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed