{"_id":"65bfdc461197b428380c95f6","slug":"etah-news-football-baraily-shahjahpur-etah-news-c-163-1-eta1001-112222-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: शाहजहांपुर को 2-1 से मात देकर बरेली ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: शाहजहांपुर को 2-1 से मात देकर बरेली ने जीता खिताब
विज्ञापन
एटा। राजकीय कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी के तहत जिला फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब बरेली की टीम ने जीता। रविवार काे हुए फाइनल मुकाबले में शाहजहांपुर की टीम को 2-1 से पराजित कर दिया। उधर, बरसात की वजह से मैदान में फिसलन ने खिलाड़ियों को काफी परेशान किया। कई खिलाड़ी फिसलकर गिरते नजर आए।राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर बरेली व शाहजहांपुर के मध्य खिताबी मुकाबला खेला गया। मुख्य अतिथि देवेंद्र यादव बंटी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। शुरुआत से ही दोनों टीमों के मध्य कड़ा मुकाबला देखने को मिला। जिसकी वजह से दर्शकों में लगातार रोमांच बना रहा। पहले हाफ में शाहजहांपुर की टीम गोल कर 1-0 से आगे हो गई। जिसके बाद दूसरे हाफ में बरेली की टीम ने एकजुटता व अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल कर 1-1 से बराबरी कर ली। कुछ समय बाद ही अविनाश के शानदार गोल की वजह से बरेली ने 2-1 की बढ़त हासिल कर ली।
बचे समय में दोनों ही टीमों ने रोमांचक खेल दिखाया। मगर बरेली के आगे शाहजहांपुर के खिलाड़ी पस्त हो गए। इस प्रकार बरेली की टीम ने 2-1 से खिताब पर कब्जा कर लिया। मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बरेली टीम के अविनाश को पुरस्कार प्रदान किया गया। संयोजक राजीव यादव, सह संयोजक अनूप दुबे ने मुख्य अतिथियों को स्मृति चिह्न व अविनाश को पुरस्कार प्रदान किया। निर्णायक की भूमिका अविनाश, यश, मनोज ने अदा की। स्कोरर सुभाष चौहान, राजीव वर्मा और कमेंटेटर सुमित रहे। मोनिका सिंह, भारत वीर वर्मा, दिशांत कुलश्रेष्ठ, प्रभात ललित नॉक्स, सेवाराम, सत्येंद्र कुमार, अभय कुमार आदि मौजूद रहे।
बरसात से मैदान में भरा पानी, गिरते दिखे खिलाड़ी
राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में रविवार को फाइनल मुकाबले से पहले पानी भर गया। जिसकी वजह से गीले मैदान में खेलते हुए खिलाड़ी कई बार गिरकर घायल भी हुए। मैदान बड़ा होने के बाद भी आयोजन समिति की ओर से पानी को निकालने या सुखाने की व्यवस्था नहीं की गई थी।