फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news fog transport

Etah News: कोहरे में सफर हुआ मुश्किल, देरी से पहुंचे यात्री

Mon, 29 Dec 2025 12:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
etah news fog transport
एटा। तीन दिन से लगातार पड़ रहे कोहरे के कारण सफर मुश्किल हो गया है। हालात यह हैं कि सफर में दूरी के अनुसार दो से तीन घंटे तक का अधिक समय लग रहा है। शनिवार की रात से लेकर रविवार सुबह तक भी यह समस्या रही। खासतौर से लंबी दूरी पर चलने वाले लोगों को ज्यादा समस्या उठानी पड़ी।
विज्ञापन

शनिवार शाम 6 बजे से ही घना कोहरा छाने लगा था। इसके कारण वाहनों का सड़कों पर अपनी सामान्य रफ्तार से चलना मुश्किल हो गया। चालकों को बेहद धीमी गति से वाहन चलाने पड़ रहे थे। अपने वाहनों व रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को भी समस्या से जूझना पड़ा। रात के समय तो अंधेरे में 10 मीटर के आगे दिखना मुश्किल था। ऐसे में बहुत ही कम बसें सड़कों पर उतारी गईं। इसी तरह के हालात रविवार तड़के भी रहे।
विज्ञापन

रोडवेज बस से रविवार सुबह दिल्ली से एटा के लिए बैठे शहर की पुरानी बस्ती निवासी राहुल सक्सेना ने बताया कि आमतौर पर पांच घंटे में एटा आ जाते हैं। रविवार सुबह के समय काफी घना कोहरा होने के कारण कुछ नहीं दिख रहा था। चालक बहुत ही धीमी गति से बस को चलाकर लाया। कई जगह रुकना भी पड़ा। इसके चलते दो घंटे का अतिरिक्त समय लगा। फर्रुखाबाद से अपनी कार से एटा आए शांतिनगर निवासी पियूष श्रीवास्तव ने बताया कि एक घंटे का समय ज्यादा लग गया। कई बार तो रास्ते में इतना घना कोहरा आया कि दिखना ही बंद हो गया। कार को रोककर बार-बार शीशा साफ करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



वाहन चलाते समय बरतें सावधानी
- ओवरटेक करने से बचें और आगे चल रहे वाहन से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
- हेडलाइट, फॉग लाइट, टेल लाइट एवं इंडिकेटर का सही ढंग से प्रयोग करें।
- दिन में भी घने कोहरे की स्थिति में लो बीम हेडलाइट का उपयोग करें।
- अचानक ब्रेक लगाने से बचें और सड़क किनारे खड़े वाहनों, पैदल यात्रियों एवं पशुओं के प्रति अतिरिक्त सतर्कता बरतें।
- निर्धारित विश्राम स्थलों पर ही वाहन रोकें। सड़क किनारे वाहन खड़ा करना दुर्घटना को आमंत्रण दे सकता है।
- रिफ्लेक्टर, रिफ्लेक्टिव टेप एवं चेतावनी संकेतों का प्रयोग जरूर करें।
- सफर से पहले वाहन की तकनीकी स्थिति की जांच अवश्य कर लें।
- बार-बार लेन बदलने से बचें। मोड़, चौराहों एवं कट पर इंडिकेटर और हॉर्न का सही प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed