फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news farmers problems

Etah News: किसानों की समस्याएं सुन कराया निस्तारण

Thu, 22 Jan 2026 12:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
etah news farmers problems
एटा। विकास भवन स्थित शताक्षी सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र ने की। इस दौरान किसानों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही उनका निस्तारण कराया गया।सीडीओ ने किसानों से उर्वरकों का संतुलित उपयोग करने, फसल अवशेष प्रबंधन अपनाने व मृदा स्वास्थ्य सुधार पर विशेष ध्यान देने की अपील की। निर्देश दिया कि कृषि से जुड़े सभी विभाग अपनी योजनाओं की जानकारी समय-समय पर किसानों को उपलब्ध कराएं। साथ ही प्रत्येक किसान दिवस में कृषि और उससे संबंधित क्षेत्रों में होने वाले विशेष कार्यों का विवरण भी प्रस्तुत करें। फसल बीमा कंपनी यूनिवर्सल सोम्पो प्राइवेट लिमिटेड को निर्देशित किया गया कि वह गैर ऋणी किसानों को भी फसल बीमा के प्रति जागरूक करे। उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि खुरपका-मुंहपका बीमारी के सातवें चरण का टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है। सभी पशुपालकों से अपने पशुओं का समय से टीकाकरण कराने व पशु चिकित्सकों की टीम को पूरा सहयोग देने की अपील की।
विज्ञापन

किसान दिवस में जिले के प्रगतिशील किसान एफपीओ प्रतिनिधि, जिला उद्यान अधिकारी, लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता, जिला कृषि अधिकारी, एलडीएम, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रतिनिधि व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed