फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Tabela was running on freed land, bulldozer started

Etah News: मुक्त कराई जमीन पर चल रहा था तबेला, चला बुलडोजर

Mon, 21 Aug 2023 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 21 Aug 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Tabela was running on freed land, bulldozer started
जलेसर। दरगाह समिति के पूर्व सदस्यों द्वारा मोहल्ला सादात, मोहल्ला हथोड़ा, मोहल्ला गढ़ीमान आदि में सरकारी जमीनों पर अवैध निर्माण कर लिया गया था। जिसे किराए पर उठा दिया गया। दो वर्ष पूर्व तत्कालीन एसडीएम अलंकार अग्निहोत्री व सीओ इरफान नासिर खान ने ऐसी सरकारी जमीनों को चिह्नित कर कब्जा मुक्त कराया। जिसे पुलिस मालखाना निर्माण के लिए सुपुर्द कर दिया गया, लेकिन बाद में प्रशासन की लापरवाही के चलते अराजक तत्वों ने अनधिकृत रूप से पशुओं को बांधकर तबेला संचालित कर लिया गया। कुछ निर्माण भी करा लिए गए।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम रामनयन सिंह, सीओ राघवेंद्र सिंह, कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मालखाने की चिह्नित जमीन पर जेसीबी से अवैध निर्माण हटवाकर कब्जा मुक्त कराया गया। एसडीएम ने बताया कि पूर्व में भी सरकारी जमीन से दस दुकानों को तोड़कर कब्जा मुक्त कराया गया था। इसके बाद फिर जमीन पर कुछ लोगों ने तबेला संचालित कर लिया। सूचना पर जेसीबी मशीन से कब्जा हटवा दिया गया है। चेतावनी भी दी गई है कि अगर फिर कब्जा किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed