फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah nagar palika

करोड़ों रुपये के बजट से होगा जिले का विकास

Mon, 30 Sep 2019 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
etah nagar palika
पालिका की बोर्ड बैठक में अपनी बात कहते सभासद- अमर उजाला - फोटो : ETAH
एटा। नगर पालिका सभागार में सोमवार को 21 महीने बाद दूसरी बार पालिका की बोर्ड बैठक शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। बैठक में 14 सभासदों की मौजूदगी में 190 विकास कार्यों के प्रस्तावों को पारित किया गया। साथ ही शहर में विकास कार्य कराने का संकल्प लिया गया। बैठक में ऐन वक्त तक सभासदों का कोरम पूरा करने की कवायदें चलती रहीं।
विज्ञापन

पालिका सभागार में बोर्ड बैठक सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, चेयरमैन मीरा गांधी और ईओ डा. दीप वार्ष्णेय की मौजूदगी में शुरू हुई। सभासदों ने अपने वार्ड की समस्याएं और सुझाव सदन के सामने रखे। ईओ डा. दीप वार्ष्णेय ने कहा कि नगर में सीवर लाइन निर्माण का कार्य चल रहा है। जहां-जहां निर्माण कार्य पूरा होता जा रहा है, वहां की सड़कों का निर्माण शुरू कराया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के वार्डों में शासन से 1132 एलईडी लाईटें, 30 आरओ, 25 सोलर लाइटें लगाने के निर्देश मिले हैं, जिन्हें दीपावली से पहले लगवा दिया जाएगा। साथ ही हर वार्ड से 10 ई-रिक्शा और 50 छोटे रिक्शे कूड़ा एकत्रित करेंगे। वार्डों में 150 हैंडपंप लगाने और सड़कों का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। बैठक में वार्ड 23 की सभासद कांति देवी ने कहा कि विजय नगर में पुलियां टूटी पड़ी हैं। मिट्टी डलवाने के बाद भी पानी भर जाता है। सभासद रियाज अहमद गट्टू ने फॉगिंग कराने की बात कही। वहीं सभासद रेनू गुप्ता ने बताया कि मंदिरों में शाम को लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है। सभासद कुलदीप शाक्य ने हाथी गेट पर जलभराव और जाम का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में चेयरमैन मीरा गांधी ने सभासदों का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि शहर की समस्याओं से सभासद अवगत कराते रहें। ताकि हम शहर को सुंदर बना सकें।
विधायक बोले, गुणवत्ता से समझौता नहीं
बैठक में पदेन सदस्य के तौर पर मौजूद विधायक विपिन वर्मा डेविड ने कहा कि शहर में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। जनता बार-बार मुझे टोकती है। पहले सड़कों का निर्माण कराया गया, लेकिन सड़कें दो साल में टूट गईं। अब निर्माण कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सभासद से अभद्रता पर चपरासी निलंबित
बैठक के दौरान कर अनुभाग के चपरासी भूदेव प्रसाद शर्मा ने वार्ड नंबर 18 के सभासद रियाज अहमद गट्टू से अभद्रता कर दी। जिस पर पालिकाध्यक्ष ने चपरासी को निलंबित कर दिया।
डेढ़ घंटे की देरी से शुरू हुई बैठक
पालिका में दोपहर 12 बजे से अधिकारी और पालिकाध्यक्ष सभासदों का इंतजार करते रहे। सभासद करीब 1.30 बजे से बैठक में पहुंचे। कोरम पूरा करने के लिए ऐन वक्त तक कवायद चलती रही। दोपहर दो बजे करीब वार्ड एक की सभासद छोटीदेवी पहुंची, तो कोरम पूरा हो सका।

प्रतिनिधियों का रहा बोलबाला
बैठक में पालिकाध्यक्ष और सभासद प्रतिनिधियों का बोलबाला रहा। प्रतिनिधि रूठे सभासदों को मनाने के साथ बैठक में उठ रहे मुद्दों पर मुखर होते रहे।
बैठक में सभासद रियाज अहमद गट्टू, संगीता दिवाकर, कुलदीप शाक्य, साधना पुंडीर, कुसुमा देवी, शाइस्ता बेगम, शबनम बेगम, रेनू गुप्ता, इंद्राज यादव, दिलीप पचौरी, प्रेमलता सविता, कांति देवी, उमाकांत,साधना, छोटी देवी, कर निर्धारण अधिकारी सुनीता यादव, जेई लता वर्मा, सोवरन सिंह, बहोरी लाल, अंकुर शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed