{"_id":"68d3710d6ef0620d1603ebb2","slug":"etah-murder-friend-strangles-companion-over-slap-hides-body-in-box-2025-09-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दोस्त ने जड़ा थप्पड़, तो बदले में दी मौत...तड़पा-तड़पा कर ली जान, इसलिए बक्से में छिपाई लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दोस्त ने जड़ा थप्पड़, तो बदले में दी मौत...तड़पा-तड़पा कर ली जान, इसलिए बक्से में छिपाई लाश
Wed, 24 Sep 2025 09:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 24 Sep 2025 09:48 AM IST
सार
एटा के थाना मलावन में दोस्त के घर के अंदर बक्से में किसान का शव मिला तो अफरा-तफरी मच गई। दोस्त के खिलाफ पत्नी ने थाना मलावन में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन
किसान का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा के थाना मलावन के मोहल्ला तुला में किसान की हत्या का खुलासा मंगलवार को पुलिस ने किया। रविवार की रात दोस्त के घर में बक्से के अंदर उसका शव मिला था। पत्नी ने मोहल्ले के ही विशाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि थप्पड़ मारने से आहत होकर दोस्त का गला दबा दिया।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह ने मंगलवार को पुलिस लाइन में बताया कि आरोपी विशाल उर्फ नरेंद्रपाल व मृतक जुझार सिंह की मित्रता थी। एक ही मोहल्ले के निवासी होने के कारण दोनों अक्सर एक साथ बैठकर खाते-पीते थे। 20 सितंबर की शाम को जुझार सिंह विशाल के घर पर आया। रात के लगभग 9 बजे जुझार सिंह से खाना खाने के लिए कहा तो उसने विशाल को थप्पड़ मार दिया। इसी बात से नाराज होकर विशाल ने जुझार सिंह के गले में दुपट्टे का फंदा डालकर गला दबा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद विशाल ने शव को कमरे के अंदर रखे बड़े बक्से में कपड़ों के नीचे छिपा दिया। सूचना पुलिस तक पहुंची तो पकड़े जाने के डर से फरार हो गया। थाना प्रभारी मलावन रोहित राठी और सर्विलांस प्रभारी अंकुश राघव की टीम ने आरोपी विशाल को मंगलवार को नगला सूडा सर्विस रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसकी निशानदेही पर घटना में प्रयोग किया गया दुपट्टा भी बरामद किया गया है।