{"_id":"636931399f66731a126a63de","slug":"etah-mother-daughter-killed-father-injured-in-canter-collision-etah-news-agr552685158","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा : कैंटर की टक्कर से मां-बेटी की मौत, पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा : कैंटर की टक्कर से मां-बेटी की मौत, पिता घायल
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में घायल का इलाज करते चिकित्सक ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र स्थित गांव नगरिया मोड़ के पास सोमवार की शाम करीब छह बजे कैंटर ने बाइक सवार दंपती और पुत्री को रौंद दिया। मेडिकल कॉलेज में मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि गंभीर रूप से घायल पिता को भर्ती किया गया है। तीनों एक मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे।
थाना मारहरा क्षेत्र के गांव नगला गोकनी निवासी कमलेश देवी (38) और इनकी बेटी मोनिका (17) की मौत हुई है। जबकि मोनिका के पिता गंगा प्रसाद (40) घायल हुए हैं। घायल ने बताया कि सोमवार को पत्नी और बेटी के साथ कस्बा निधौली कलां स्थित एक मंदिर गए थे। पूजा-अर्चना करने के बाद वहां से बाइक पर वापस घर के लिए लौट रहे थे। लौटते समय नगरिया मोड़ के पास एक कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को मेडिकल कॉलेज लेकर आई। हादसे की जानकारी परिजनों को दी गई।
थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि गांव नगरिया मोड़ के पास कैंटर से टक्कर होने की जानकारी मिली थी। इस पर घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, लेकिन मां-बेटी नहीं बच सके। घायल गंगा प्रसाद का इलाज चल रहा है। सही जानकारी परिजनों के आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। दोनों शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।