फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah : Missing youth found murdered, body found in a box inside home

Etah : लापता युवक की हत्या... शव घर के अंदर बक्से में मिला, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाए सबूत

Mon, 22 Sep 2025 07:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, एटा
अमर उजाला नेटवर्क, एटा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 22 Sep 2025 07:15 AM IST
विज्ञापन
Etah : Missing youth found murdered, body found in a box inside home
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कस्बा व थाना मलावन क्षेत्र में शनिवार की शाम से लापता हुए एक युवक का शव रविवार की देर रात पड़ोस के ही एक घर के अंदर रखे बक्से से बरामद हुआ है। मौके पर पहुंचे एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने बताया कि मृतक का नाम जुझार सिंह है और वह शनिवार की शाम करीब 6 बजे लापता हो गया था। ढूंढने पर नहीं मिला तो परिवार वालों ने रात 11 बजे उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन


बताया कि जुझार सिंह का शव उसके घर से लगभग 500 मीटर दूर विशाल नामक व्यक्ति के घर से मिला। शव को एक बड़े बक्से के अंदर छिपाया गया था और ऊपर से कपड़े रखे गए थे। एसएसपी ने कहा कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटा लिए हैं और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed