फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   etah Jawahar Thermal Project engineer dies due to corona infection in jhansi

एटा: कोरोना संक्रमण से जवाहर तापीय परियोजना के अधीक्षण अभियंता की मौत

Mon, 26 Apr 2021 01:12 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 Apr 2021 01:12 PM IST
सार

जवाहर तापीय परियोजना में रोज कोरोना संक्रमण के कई मामले मिल रहे हैं। इससे स्थिति बिगड़ती जा रही है। 

विज्ञापन
etah Jawahar Thermal Project engineer dies due to corona infection in jhansi
कोरोना वायरस

विस्तार

एटा जिले में जवाहर तापीय परियोजना के अधीक्षण अभियंता की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। वह एक सप्ताह पहले संक्रमित हुए थे। इसके बाद हालत बिगड़ने पर झांसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां शनिवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ की ओर से ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है।

विज्ञापन


मुख्य अभियंता हनुमान प्रसाद ने बताया कि अधीक्षण अभियंता की मृत्यु हुई है। रिपोर्ट आते ही कोविड प्रोटोकॉल को लेकर अन्य जरूरी कार्रवाई की जाएंगी। बता दें कि दो दिन पहले सिंचाई विभाग में तैनात एक सहायक अभियंता की भी मृत्यु कोरोना से हो चुकी है।
विज्ञापन


संक्रमण की चपेट में प्लांट
जवाहर तापीय परियोजना में इस समय कोविड संक्रमण बुरी तरह हावी है। हर रोज 15-20 लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। एक हफ्ते में ही 100 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। इसे लेकर सभी में चिंता की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed