फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah is being identified today by development, not with mafia: CM

माफिया से नहीं आज विकास से हो रही एटा की पहचान: सीएम

Sun, 16 Oct 2022 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Etah is being identified today by development, not with mafia: CM
एटा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एटा की पहचान आज माफिया से नहीं, विकास से हो रही है। 12300 करोड़ रुपये की जवाहरपुर विद्युत तापीय परियोजना के निर्माण में कोरोना ने बाधा डाल दी थी। कोरोना काल में ऐसा लग रहा था कि अब यह परियोजना पूरी नहीं हो पाएगी। हमने यह तय किया है कि मार्च 2023 में पहली और जून में दूसरी इकाई संचालित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से सुबह 10.50 पर तापीय परियोजना पहुंचे। सबसे पहले निरीक्षण और फिर अधिकारियों के साथ बैठक की। सभा स्थल पर कहा कि एटा में इतना बड़ा संयंत्र स्थापित हो रहा है। 660 मेगावाट क्षमता की पहली इकाई शुरू होते ही बिजली उत्पादन होने लगेगा। यहां से बिजली जहां भी जाएगी, देश के उस हिस्से में एटा का नाम अंकित होगा। जिले को इससे पहचान मिलेगी। एक ओर जहां विकास को गति मिलेगी वहीं दूसरी ओर प्लांट में हजारों नौजवानों को नौकरी भी मिलेगी। विकास पर ही बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि इसके लिए कभी पैसों को बाधक नहीं बनने दिया जाएगा।
विज्ञापन

विकास कार्यों के लिए धन की कमी बिल्कुल नहीं है। शांति और समृद्धि के समय योजनाओं को लाभ दिया ही जाता है। विषम परिस्थितियों में भी हमने यह कर दिखाया। कोरोना काल में हमने मजबूती से जंग लड़ी। बीमारों का इलाज भी किया और लोगों को मुफ्त राशन भी वितरित किया। यह पीएम मोदी के विजन से डबल इंजन सरकार में संभव हुआ। प्रदेश में 39 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर में
419.75 करोड़ की 255 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
12300 करोड़ रुपये की निर्माणाधीन जवाहरपुर तापीय परियोजना का किया निरीक्षण
660 मेगावाट की एक इकाई का मार्च 2023 में संचालन शुरू होगा
1500 लाभार्थियों को वितरित किए गए प्रमाणपत्र
39 करोड़ लगाई गईं प्रदेश में कोरोना वैक्सीन डोज
इन परियोजनाओं का किया लोकार्पण
12 ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें - 44.29 करोड़
वृहद गो संरक्षण केंद्र - 1.20 करोड़
40 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर- 2.49 करोड़
15 आंगनबाड़ी केंद्र- 1.24 करोड़
22 पंचायत भवन- 3.84 करोड़
12 सड़कों का निर्माण- 6.95 करोड़
10 अमृत सरोवर- 65 लाख
32 स्कूलों की चहादीवारी- 1.11 करोड़
नगवई पाइप पेयजन योजना - 1.45 करोड़
सीवरेज योजना प्रथम फेज- 106.99 करोड़
खेलो इंडिया के तहत मल्टीपर्पज हॉल- 4.53 करोड़
अलीगंज स्पोर्ट्स स्टेडियम- 10.78 करोड़
जिला कारागार में चहारदीवारी - 73 लाख
इनका किया शिलान्यास
100 पेयजल योजनाएं - 220.28 करोड़
अतरंजी खेड़ा बौद्ध पर्यटन विकास कार्य- 61 लाख
पीएमजीएसवाई की 5 परियोजनाएं - 12.53 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed