फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: Complainants are circling regarding land dispute and measurement

एटा: भूमि विवाद व पैमाइश को लेकर चक्कर काट रहे फरियादी

Sat, 19 Nov 2022 10:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 10:52 PM IST
विज्ञापन
Etah: Complainants are circling regarding land dispute and measurement
तहसील दिवस में समस्या सुनते डीएम अंकित अग्रवाल।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। भूमि विवाद और पैमाइश के मामलों को लेकर हर संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की लाइनें लगी रहती हैं। फरियादी अधिकारियों के चक्कर काटते रहते हैं लेकिन समाधान नहीं हो पाता है।
विज्ञापन

जिला स्तरीय अधिकारी ऐसे दिवसों में पहुंचते हैं तो सबसे ज्यादा मामले भी भूमि और पैमाइश के ही सामने आते हैं। शनिवार को जलेसर में मौजूद जिलाधिकारी के समक्ष ऐसे ही तमाम वाद लेकर फरियादी पहुंचे, इनका निस्तारण करने के तहसीलदार को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

डीएम अंकित अग्रवाल के समक्ष संपूर्ण समाधान दिवस में पप्पू सिंह निवासी खेड़ा ग्वारऊ, राहुल निवासी गुदाऊ, विचित्रवीर निवासी बलिदादपुर, उर्मिला देवी निवासी नगला अंतिका ने भूमि विवाद और कब्जादारों से जमीन मुक्त कराकर पैमाइश कराने लिए शिकायतें की र्गइं। फरियादियों ने बताया कि लंबे समय से अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरियादियों की बात सुनने के बाद डीएम द्वारा संबंधितों के प्रति नाराजगी जताई गई और प्रस्तुत भूमि विवाद, पैमाइश से संबंधित प्रकरणों को गंभीरता से लेकर तहसीलदार को प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि शिकायत का एक बार में ही निस्तारण करें, ताकि फरियादियों को बार-बार चक्कर की काटने पड़ें। तहसील जलेसर में प्राप्त 57 शिकायतों में से छह का मौके पर निस्तारण किया गया।

तहसील सदर में एडीएम वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी, एसडीएम शिव कुमार, तहसीलदार सीपी सिंह आदि की मौजूदगी में जनसमस्याओं को सुना और 47 शिकायतों में से तीन का निस्तारण किया। तहसील अलीगंज में एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, एसडीएम मानवेंद्र सिंह ने फरियादियों द्वारा दी गई 22 शिकायत में से दो का मौके पर निस्तारण किया। जलेसर में एसएसपी उदय शंकर सिंह, सीडीओ अवधेश कुमार वाजपेयी, सीएमओ डा. उमेश कुमार त्रिपाठी आदि जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed