फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: CMO reached Jisukhpur, got fever victims investigated

एटा: जीसुखपुर पहुंचे सीएमओ, बुखार पीड़ितों की कराई जांच

Wed, 02 Nov 2022 09:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
Etah: CMO reached Jisukhpur, got fever victims investigated
जीसुखपुर में निरीक्षण के दौरान लोगों से जानकारी करते सीएमओ उमेश त्रिपाठी। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। शीतलुपर ब्लॉक के गांव जीसुखपुर में बुखार की सूचना पर बुधवार को सीएमओ स्वास्थ्य टीम के साथ पहुंचे। कैंप लगाकर अपनी मौजूदगी में बुखार पीड़ितों की जांच कराई। इस दौरान डेंगू या मलेरिया का कोई मरीज नहीं पाया गया।
विज्ञापन

गांव जीसुखपुर में एक माह से बुखार फैला हुआ है। ग्रामीणों ने बताया था कि यहां बुखार से लगातार मौतें हो रही हैं। बुधवार को सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी गांव में जा पहुंचे। स्वास्थ्य कर्मियों ने कैंप लगाकर मरीजों की खून की जांच की गई।
विज्ञापन

प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने बताया कि गांव में बुधवार को 45 लोगों की डेंगू की जांच कार्ड से की गई। इस दौरान सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं 230 लोगों की मलेरिया की जांच में कोई पॉजिटिव नहीं पाया गया। गांव में 15 बुखार पीड़ितों की डेंगू की एलाइजा जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साफ-सफाई रखने की कही बात
जीसुखपुर पहुंचे सीएमओ ने लोगों से कहा कि वह घरों के आसपास साफ-सफाई रखें। गमलों आदि में पानी भरने न दें। उन्होंने गांव में मच्छररोधी दवा का छिड़काव भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed