फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: BSA inspected the schools and saw the arrangements

एटा: बीएसए ने स्कूलों का निरीक्षण कर देखीं व्यवस्थाएं

Sat, 19 Nov 2022 10:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 10:52 PM IST
विज्ञापन
Etah: BSA inspected the schools and saw the arrangements
विद्यालय का निरीक्षण करते बीएसए ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। जिले में 22 नवंबर को परिषदीय व कस्तूबरा गांधी स्कूलों में नेट परीक्षा है। परीक्षा को लेकर शनिवार को बीएसए ने अवागढ़ व जलेसर क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। वहीं शिक्षकों को सरल एप डाउनलोड कर परीक्षा को संपन्न कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीएसए संजय सिंह ने कंपोजिट विद्यालय वीरनगर का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से विद्यालय से मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी की। वहीं शिक्षकों से छात्राओं की पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने विद्यालय में मौजूद शिक्षकों को सरल एल डाउनलोड करने की बात कही।
विज्ञापन

इसके बाद बीएसए ने पौढ़री में स्थिति प्राथमिक विद्यालय सहित उच्च प्राथमिक विद्यालय को देखा। वहीं परीक्षा को लेकर तैयारियों के बारे में जानकारी की। उन्होंने शिक्षकों को बताया कि परीक्षा का उद्देश्य विद्यालयों में बेहतर एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण बनाना है। उन्होंने बताया नेट परीक्षा के माध्यम से बच्चों के वर्तमान अधिगम स्तर का आंकलन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की 22 नवंबर को परीक्षा होगी। कहा कि कक्षा एक से तीन तक के बच्चों का आंकलन निपुण लक्ष्य के आधार पर तथा कक्षा चार से आठ तक के बच्चों का आंकलन लर्निंग आउटकम के आधार पर किया जाएगा।

22 को नहीं मिलेगा अवकाश
बीएसए ने परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों, अनुदेशकों को निर्देश जारी किए हैं कि 22 नवंबर को जिले के परिषदीय स्कूलों में नेट परीक्षा है। ऐसे में किसी भी शिक्षक व अनुदेशक को अवकाश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed