फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: Black color was applied on the CCTV cameras of ATMs

एटा: एटीएम के सीसीटीवी कैमरों पर लगा दिया था काला रंग

Wed, 02 Nov 2022 10:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 10:55 PM IST
विज्ञापन
Etah: Black color was applied on the CCTV cameras of ATMs
एटा। घटनास्थल का निरीक्षण करते एसएसपी उदय शंकर सिंह। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। शहर में नेशनल हाईवे जीटी रोड के किनारे लगे एटीएम से मंगलवार की रात हुई चोरी की वारदात को बदमाशों ने पूरी तरह योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया।
विज्ञापन

एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों पर काला रंग लगा दिया। जिससे उन लोगों की पहचान न हो सके। वहीं गैस कटर लेकर घुसे और पूरे इत्मीनान से वारदात की।
यह एटीएम एक दुकान में संचालित है, जिसमें मंगलवार की शाम को ही 26 लाख रुपये डाले गए थे। संभवत: इसकी पहले से ही रेकी गई थी। बदमाशों का मानना रहा होगा कि शाम को रुपये डालने के बाद ज्यादा लोग निकासी के लिए नहीं पहुंचे होंगे, इस लिहाज से चोरी में लगभग पूरा ही कैश हाथ लग जाएगा।
घटना को देखकर साफ पता चलता है कि चोर पेशेवर थे। जीटी रोड के इस इलाके में रात भर वाहन गुजरते रहते हैं। इसके बावजूद बदमाश बेखौफ होकर घुस गए। सीसीटीवी कैमरे पर डालने के लिए रंग लेकर आए थे।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक कैमरों पर रंग लगाने के बाद शटर गिराकर एटीएम मशीन को गैस कटर से काटा गया। इसे पूरा खोलने के बाद कैश निकालकर बदमाश आराम से निकल गए और किसी को भनक तक नहीं लगी। शहर के अंदर की यह वारदात पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। बैंक में रखा एटीएम के सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर अभी नहीं देखा जा सका है। इसके लिए संबंधित एजेंसी हिताची के तकनीकी कर्मचारियों के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे लेकर गए कैश
लाखों रुपये की चोरी के मामले में एक सवाल यह है कि चोर इतना कैश कैसे लेकर गए। लोगों का कहना है कि उन्होंने चार पहिया वाहन का इस्तेमाल किया होगा। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि रात को पुलिस गश्त करती है। चौकी से 500 मीटर की बमुश्किल दूरी है। ऐसे में उन्होंने घटना को अंजाम दे दिया।

चोरों द्वारा एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों को काला कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। अभी पूरी तरह कुछ स्पष्ट नहीं है।
-राजकुमार, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed