{"_id":"63a31922564da90fea767b84","slug":"etah-anger-over-sammed-shikhar-jain-community-came-out-on-the-streets-by-closing-the-market-etah-news-agr557585562","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: सम्मेद शिखर को लेकर गुस्सा, बाजार बंद कर सड़कों पर उतरा जैन समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: सम्मेद शिखर को लेकर गुस्सा, बाजार बंद कर सड़कों पर उतरा जैन समाज
विज्ञापन
एटा। शहर में जुलूस निकालते जैन समाज के लोग। संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में बुधवार को जैन समाज में गुस्सा दिखा। बाजार बंद कर वह सड़कों पर उतर आए। शहर सहित कस्बाई क्षेत्रों में भी जुलूस निकालते हुए विरोध-प्रदर्शन किया गया।
शहर में पुरानी बस्ती स्थित बड़े जैन मंदिर पर पुरुष ही नहीं, महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। यहां से जुलूस शुरू किया गया, जो शहर भर में घूमते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। यहां प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन आलोक कुमार को सौंपा।
दिगंबर जैन पद्मावती पुरवाल पंचायत के अध्यक्ष योगेश जैन ने कहा कि सरकार के फैसले से जैन समाज के धर्मावलंबियों की श्रद्धा को गहरा आघात पहुंचा है। भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने कहा कि सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल की सूची से हटाया जाए। पंकज जैन, प्रदीप जैन, विजय जैन, संजय जैन, सुनील बांदा, संजीव जैन, राजीव जैन आदि लोग मौजूद रहे। जैन समुदाय के लोगों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे।
विज्ञापन
जलेसर नगर के अलावा, सकरौली और ग्रामीण क्षेत्र में जैन समाज के लोगों ने बुधवार को बाजार बंद रखे। शहर में शेरगंज स्थित जैन मंदिर पर जैन समाज के लोग और व्यापारी बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। तहसील तक जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया। एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम संबोधित 5 सूत्री ज्ञापन दिया। अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, मंत्री कैलाश चंद्र जैन, नरेंद्र कुमार जैन, महेश चंद जैन, महेंद्र जैन, आनंद जैन, मनोज जैन, महावीर जैन, प्रशांत जैन आदि उपस्थित थे।
अलीगंज में जैन समाज द्वारा राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन के दौरान महिला, पुरुष एवं बच्चे भी शामिल रहे। प्रात: जैन समाज के लोग मोहल्ला राधाकृष्ण स्थित जैन मंदिर पर एकत्रित हो गए। इसके बाद तहसील चौराहा, मैन बाजार, गांधी मूर्ति चौराहा होते हुए डाक बंगला स्थित नवीन तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए पहुंचे। इस अवसर पर विमल प्रकाश जैन, अशोक कुमार जैन, मुकेश चंद्र जैन, प्रताप चंद्र जैन, सुनील कुमार, दिलीप कुमार, सुधीर जैन, वीरेंद्र जैन आदि लोग मौजूद रहे।
सरकार विरोधी नारे लगाए
अवागढ़ में संपूर्ण भारत बंद के आह्वान पर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा कस्बे में जुलूस निकालकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए आधे दिन तक बाजार बंद रखे गए। वहीं जैन समाज ने प्रतिष्ठानों को पूरे दिन बंद रखा। जुलूस निकालकर विरोध जताया। विपिन जैन, संजीव वार्ष्णेय बंटी, अमन जैन, नीरज जैन आदि लोग मौजूद रहे। सकीट में सकल दिगंबर जैन समाज ने काली पट्टी बांधकर मौन जुलूस निकाला। जैन समाज की लोग अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर बड़ी संख्या में दिगंबर जैन मंदिर पर एकत्रित हुए। यहां से पूरे कस्बे में जुलूस निकाला गया।