फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: Aligarh laborer killed in accident, two others injured

एटा: अलीगढ़ के मजदूर की हादसे में मौत, दो अन्य घायल

Sun, 20 Nov 2022 10:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Etah: Aligarh laborer killed in accident, two others injured
एटा। थाना जसरथपुर क्षेत्र में रविवार की सुबह सड़क हादसे में अलीगढ़ के मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। युवक ठेकेदार के अधीन सीसी सड़क डालने का काम करता था। जबकि अन्य हादसों में दो लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जिला अलीगढ़ थाना अतरौली क्षेत्र के गांव नगला लोधी निवासी गौरव (20) की हादसे में मौत हुई है। पिता डिप्टी सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह जसरथपुर क्षेत्र के गांव सरौंठ के पास ट्रैक्टर से घर लौटते समय हादसा हो गया। जिस ट्रैक्टर में गौरव बैठा था उसमें किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसके चलते गौरव की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

बताया कि कासगंज निवासी ठेकेदार मान सिंह के साथ सीसी सड़क डालने के लिए गौरव शनिवार को गांव उभई असदनगर गया था। यहां देरशाम तक काम चलने की वजह से रात को रुक गया। रविवार सुबह करीब छह बजे गांव के लिए निकले थे और सात बजे के करीब हादसा हो गया। थाना प्रभारी कृष्णकांत लोधी ने बताया कि ट्रैक्टर से हुए हादसे में अलीगढ़ के मजदूर की मौत हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर गए थे। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं थाना मारहरा क्षेत्र के गांव नगला बाले निवासी हाकिम सिंह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गांव जाहिदपुर बंबा के पास घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, यहां से गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य हादसों में बाइक सवार प्रवेश कुमार निवासी गिरौरा गोवंश से टकराकर घायल हुआ है। जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed