फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah : Accused of reducing age by tampering with documents

एटा : दस्तावेज में हेराफेरी कर उम्र कम कराने का आरोप

Fri, 05 Sep 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 05 Sep 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Etah : Accused of reducing age by tampering with documents
एटा। कोर्ट के आदेश पर मिरहची पुलिस ने प्रधानाचार्य सहित 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़ित रनवीर सिंह ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। फर्जी कागजात बनाकर नाबालिग घोषित कराने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
विज्ञापन

मिरहची थाना क्षेत्र के ग्राम सूरतपुर माफी निवासी रनवीर सिंह ने कोर्ट में दिए प्रार्थनापत्र में लिखा है कि उसने गांव के ही रामपाल, नीरज देवी, अमित और एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इस मामले में खुद को बचाने के लिए आरोपियों ने प्रधानाचार्य विनोद कुमार और लिपिक रघुनंदन सिंह से मिलीभगत कर फर्जी टीसी और प्रमाणपत्र बनवा लिए। इन दस्तावेज में अभियुक्त शिवम को नाबालिग दर्शाया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एक व्यक्ति को किशोर न्याय बोर्ड से बाल अपचारी घोषित करा लिया गया। जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने 22 मार्च 2025 को आरोपियों से इस बारे में बात की। इस पर सभी ने पीड़ित के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। सीओ सदर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रामपाल, नीरज देवी, अमित, बाल अपचारी, प्रधानाचार्य विनोद कुमार और लिपिक रघुनंदन सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed