फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: 15000 passengers faced problems due to the strike by drivers

एटा : चालकों के चक्का जाम की वजह से 15000 यात्रियों को हुई परेशानी

Sat, 06 Sep 2025 01:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 06 Sep 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Etah: 15000 passengers faced problems due to the strike by drivers
एटा। रोडवेज स्टैंड पर बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 10:30 बजे कौशांबी और एटा डिपो के चालकों के बीच बस आगे लगाने काे लेकर विवाद हो गया। इसके बाद चालकों ने शुक्रवार सुबह तक 24 घंटे चक्का जाम किया। इस वजह से लगभग 15000 लोगों को परेशानी हुई और अन्य साधनों से यात्रा करनी पड़ी। शुक्रवार सुबह चालकों को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया। इसके बाद बसों का संचालन शुरू हो सका।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कौशांबी डिपो के चालक ने बृहस्पतिवार को हमारी बस के चालक के साथ विवाद किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बसों के चालकों को कोतवाली में ले जाकर पूछताछ की और बाद में छोड़ दिया। इसी बीच चालक योगेश कुमार ने पुलिस पर आरोप लगाया कि बस स्टैंड चौकी में बंद कर प्रभारी व सिपाही ने पीटा है। इसकी वजह से बाएं कान से सुनाई देना बंद हो गया। दाहिने हाथ की अंगुली जख्मी हो गई।
विज्ञापन

आरएम अलीगढ़ सतेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि चालकों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में एक पत्र लिया गया है जिससे कि समाधान किया जा सके। इसके अलावा चौकी प्रभारी को हटाने व एक सिपाही का स्थानांतरण कराने के लिए सीओ सिटी को पत्र सौंपा गया है। आश्वासन के बाद शुक्रवार की सुबह लगभग 10 : 30 बजे बसों का संचालन शुरू किया गया। मामले में सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि आरोपों के संबंध में गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed