फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   eta bhee dhundh kee chaadar mein lipata

एटा भी धुंध की चादर में लिपटा

Sat, 05 Nov 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 05 Nov 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
eta bhee dhundh kee chaadar mein lipata
प्रदूषण का असर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दीपोत्सव के बाद दिल्ली और एनसीआर में छाई धुंध का असर शनिवार को शहर में देखने को मिला। वातावरण में धुंध और धुंए के चलते कोहरे जैसी स्थिति बनी रही। वातावरण में प्रदूषण बढ़ने से पूरे दिन कोहरा सा छाया रहा। वहीं सूर्यदेव के दर्शन भी नहीं हो सके।
विज्ञापन

पिछले दिनों दीपावली पर्व के बाद दिल्ली और एनसीआर में वायु प्रदूषण की मात्रा में वृद्धि दर्ज की गई। जिले में भी वायु प्रदूषण में संस्पेंडेड पार्र्टीकल्स और मैटर की मात्रा में भी बढ़ोतरी हुई। यह मात्रा 94 से बढ़कर 120 तक पहुंच गई। इसके चलते शनिवार को धुंध छाई रही। सुबह-सुबह जब लोगों ने मौसम देखा तो कोहरा देख उन्होंने सर्दी की शुरुआत होने का अनुमान लगाया। लेकिन दोपहर होते-होते हालात बदलने लगे। दोपहर में धुंध तो छाई रही, लेकिन लोगों को गर्मी का अहसास होता रहा। इससे साफ जाहिर हुआ कि दिल्ली और एनसीआर का प्रदूषण एटा की ओर बढ़ चला है। प्रदूषण की जानकारी होते ही लोगों ने इंतजाम शुरू कर दिए। कोई घर से मास्क लगाकर निकला, तो किसी ने चेहरे और मुंह को कवर करना उचित समझा। आंखों में जलन और धुएं से एलर्जी की समस्या भी लोगों में देखी गई। वहीं इस दौरान दिन का तापमान अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी डा. केपी सिंह ने बताया कि दीपावली के बाद प्रदूषण बढ़ा है। यह सर्दी नहीं धुंध का असर है। लोगों को इससे बचने की जरूरत है। डा. राजेश सक्सेना कहते हैं कि  सर्दी की शुरुआत हो रही है, लेकिन प्रदूषण बढ़ने से धुंध बढ़ी है। लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed