फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Equality will be achieved by social perception not by rules

नियमों से नहीं सामाजिक धारणा से महिलाओं को मिलेगा बराबरी का दर्जा

Tue, 08 Mar 2022 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Equality will be achieved by social perception not by rules
कलक्ट्रेट पार्क में महिलाओं को सम्मानित करते यश योगा समिति के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मंगलवार को महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। कई जगहों पर महिलाओं का सम्मान किया गया। शीतलपुर ब्लॉक के सभागार में अनंता कार्यक्रम के दौरान जिला महिला कल्याण अधिकारी अंकिता सक्सेना ने कहा कि आज की नारी किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। सरकार भले ही महिलाओं को बराबरी का दर्जा देने के लिए नियम कानून बना रही हो, लेकिन महिलाओं को बराबरी का दर्जा नियमों से नहीं बल्कि सामाजिक धारणा से ही मिलेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली 20 आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। वन स्टॉप सेंटर की मैनेजर ललिता सिंह ने कहा कि कहा कि आज महिलाएं वो सभी काम कर रही हैं जो किसी समय सिर्फ पुरुष करते थे। इस दौरान बाल कल्याण अधिकारी सुखवीर सिंह यादव, अर्चना सक्सेना, जिला समन्वयक पूजा मिश्रा आदि मौजूद रहे। जीटी रोड स्थित पंडित गोविंद वल्लभ पंत स्टेडियम में चल रही नेहरू युवा केंद्र की दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन के बाद अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य डॉ. जितेंद्र सिंह एवं जिला क्रीड़ाधिकारी सरिता श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए। नेहरू युवा मंडल गदुआ के मंडल सचिव रबी यादव ने कहा कि नारी की तुलना मां शक्ति स्वरूपा दुर्गा से की जाती है। जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र पुनीत गोयल, प्रशांत पाठक, अरविंद यादव, मोनिका, प्रेरणा यादव, अंजू देवी, हेमलता सागर, विशाल सिंह, श्रुति वर्मा आदि मौजूद रहे। जीटी रोड पर हरचंदपुर स्थित केनरा के आरसेटी केंद्र पर निदेशक हेमंत कुमार ने महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला समूह की महिलाएं सम्मानित
कृषि विज्ञान केंद्र अवागढ़ में कार्यक्रम के दौरान अग्रणी बैंक एटा और नाबार्ड से प्रायोजित एजेंसियों द्वारा बनाए गए महिला समूह की महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिला विकास प्रबंधक आशुतोष आनंद ने महिलाओं को एकजुट होकर समूह के हित में निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया। अग्रणी जिला मंडल प्रबंधक वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सभी महिलाओं को अपने समूह को बैंक के रूप में परिवर्तित करें।

महिलाएं योग कर मजबूत दृढ़ निश्चय वाली बनें
यश योग सेवा समिति की महिला योग प्रभारी आशु वार्ष्णेय ने कलक्ट्रेट पार्क में कार्यक्रम किया। उन्होंने बताया कि महिलाएं योग करके मजबूत दृढ़ निश्चय वाली बन सकती हैं। इसमें राधा शर्मा, शीला गुप्ता, राजबाला वार्ष्णेय, नीलम माथुर, उमा चौहान आदि महिलाएं उपस्थित रहीं। महिला प्रभारी पतंजलि विनेश जैन और आशु वार्ष्णेय ने सभी महिलाओं को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed