फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   eo and sabhasad

टेंडर में हेर-फेर और पीला ईंटों से निर्माण पर सभासद ने ईओ से की अभद्रता, हाथापाई

Sat, 05 Dec 2020 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
eo and sabhasad
नगर पालिका में ईओ दीप वार्ष्णेय से अभद्रता के बाद सभासद रियाज अहमद व अन्य लोगों से होती वहस तथा मौ? - फोटो : ETAH
एटा। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 के सभासद ने नगर पालिका के ईओ पर टेंडर में हेराफेरी करने, भुगतान न करने और पीला ईंटों से निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाते हुए अभद्रता व हाथापाई कर दी। ईओ ने इसकी शिकायत डीएम से की है। वहीं कोतवाली नगर में तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

शनिवार को नगर पालिका में दोपहर करीब एक बजे अधिशासी अधिकारी के चैंबर में वार्ड संख्या 18 के समाजवादी पार्टी के सभासद रियाज अहमद पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि न्यू रेवाड़ी मोहल्ला में ठेकेदार पीला ईंट से निर्माण कार्य करा रहा है। इसकी शिकायत पर ईओ ने कोई सुनवाई नहीं की। आरोप लगाया कि 40 प्रतिशत तक कमीशन मांगने के कारण ठेकेदार गुणवत्तापूर्ण सामान नहीं लगा रहा है।
विज्ञापन

इसी पर सभासद रियाज अहमद और ईओ डॉ. दीप वार्ष्णेय में पहले कहासुनी हुई जो तल्खी में बदल गई। सभासद ने ईओ से अभद्रता करते हुए हाथापाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सभासद ने ईओ को कॉलर पकड़कर कक्ष से दरवाजे तक खींच लिया। इधर, सभासद का यह भी आरोप है कि ईओ एक निर्माण कार्य का एक लाख रुपये का भुगतान नहीं कर रहे हैं। ईओ ने इसकी जानकारी कोतवाली नगर में दी। मौके पर पहुंची पुलिस सभासद रियाज अहमद को कोतवाली ले आई। ईओ ने इसकी शिकायत डीएम से भी की है और रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंडर में लाखों के घपले का आरोप
सभासद रियाज अहमद का आरोप है कि पालिका के ईओ द्वारा टेंडर में हेरफेर लाखों का घपला किया जा रहा है। 14 नवंबर को 14वें वित्त की धनराशि से करीब एक करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि की लागत के तीन टेंडर निकाले गए। टेंडर 20 नवंबर को खुलने थे, लेकिन उसी दिन ईओ ने टेंडर निरस्त कर दिए। इस दौरान चार ठेकेदारों ने बिड डाली जिसे रद्द कर दिया गया।
टेंडर कर दिए निरस्त
पटियाली गेट से पीपल अड्डा तिराहे तक सीसी निर्माण के लिए एक करोड़, 44 लाख, 37 हजार, 1 सौ 92 रुपये की लागत का टेंडर जारी किया। दूसरा टेंडर भूतेश्वर मार्ग के उच्चीकरण के लिए 12 लाख की लागत व तीसरा टेंडर एमपी नगर में निर्माण कार्य के लिए 12 लाख की लागत का जारी किया, लेकिन बिड पड़ने के बाद टेंडर निरस्त कर दिया।
इन कंपनियों ने डालीं बिड
वीरेंद्र सोलंकी, पक्षी इंफ्राटेक, विनोद कुमार व सरोज कंस्ट्रक्शन।
सभासद रियाज अहमद शराब के नशे में कार्यालय में आए और अभद्रता करते हुए गाली-गलौच की। वहीं टेबल पर रखीं पत्रावलियां फाड़ते हुए हाथापाई की। इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस और जिलाधिकारी को दी गई है। सभासद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।

डॉ. दीप वार्ष्णेय, ईओ नगर पालिका, एटा।
मेरे वार्ड 18 के न्यू रेवाड़ी मोहल्ला में पीला ईंटों से गली बनाई जा रही है। इसका विरोध करते हुए क्षेत्रीय लोगों ने काम रुकवा दिया, पर फिर से पीला ईंटों से कार्य कराया जा रहा है। टेंडर में हेराफेरी और मेरा पिछला ठेकेदारी का एक लाख रुपये का भुगतान ईओ द्वारा नहीं किया जा रहा है। यही बात करने उनसे कार्यालय में गया था। अभद्रता और हाथापाई का आरोप गलत है।
रियाज अहमद, सभासद वार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed