फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Environment Day: Etah's greenery reached Hathras-Firozabad

पर्यावरण दिवस: एटा के हिस्से की हरियाली पहुंची हाथरस-फिरोजाबाद

Sat, 04 Jun 2022 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Environment Day: Etah's greenery reached Hathras-Firozabad
पर्यावरण पर भदुआ में सूखे पड़े पौधे । - फोटो : ETAH
एटा। पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस है। जिले में पेड़ काटकर हाईवे और फोरलेन बनाए गए। एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) की ओर से जीटी रोड को फोरलेन किया गया। इसके साथ ही बाईपास का निर्माण भी हुआ। इससे पहले कासगंज रोड का निर्माण कराया गया। इन तीनों परियोजनाओं में करीब सात हजार पेड़ काट दिए गए। लेकिन इनके स्थान पर पौधे लगाने के लिए प्राधिकरण ने जगह का अभाव बताकर हाथरस और फिरोजाबाद में पौधे लगा दिए। एटा के हिस्से की हरियाली दूसरे जिलों में पहुंच गई।
विज्ञापन

बाईपास निर्माण और जीटी रोड चौड़ीकरण में सड़क किनारे लगे 4747 पेड़ों को काटा गया। इससे पहले साल 2018-19 में एटा-कासगंज रोड निर्माण के दौरान 2392 पेड़ काटे गए। लेकिन काटे गए पेड़ों के बदले में जिले में एक भी पौधा नहीं लगाया। वन विभाग के रेंजर सुदेश भारती ने बताया कि जिले में पौधे लगाने के लिए जगह नहीं होने की वजह से करीब एक लाख पौधे फिरोजाबाद और हाथरस में लगाए गए हैं।
विज्ञापन

रेंजर सुदेश भारती ने बताया कि 2011 की गणना के अनुसार जिले का कुल क्षेत्रफल करीब 5444 किलोमीटर वर्ग है। वहीं वन विभाग का क्षेत्रफल जिले के क्षेत्रफल का करीब 1.8 फीसदी है जो करीब 97.99 किलोमीटर वर्ग है। लेकिन वर्तमान में जिले में हाईवे, सड़क निर्माण के दौरान पेड़ कटने से जिले के वन क्षेत्र पर असर पड़ा है। पेड़ कटने की वजह से दो फीसदी वन क्षेत्र कम होकर अब करीब 95 किलोमीटर वर्ग का ही क्षेत्र वन क्षेत्र बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग की ओर से पिछले साल वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान प्रशासन ने गांव भदुआ में करीब 15 हजार पौधे रोपित किए थे। लेकिन पांच माह बीतने के बाद ही यहां पर लगे करीब 15 हजार पौधे दम तोड़ गए। कारण पेड़-पौधों की ठीक से देखरेख नहीं की गई जिसकी वजह से पौधे सूख गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed