फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Enlarged hand to help earthquake victims

भूकंप पीड़ित की मदद को बढ़े हाथ

Wed, 29 Apr 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Wed, 29 Apr 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
Enlarged hand to help earthquake victims

विज्ञापन
प्रबंधक मौ. उमर, प्रधानाचार्य शैलजा थोमस ने छात्र-छात्राओं के साथ ईश्वर से ऐसी अनहोनी को विराम देने की प्रार्थना की। इस मौके पर बीनू थोमस, सलीम खान, मीनेश बद्येल, मौ. समीर, मौ. समर, राखी चौहान आदि मौजूद थे। तो वहीं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने भी श्रद्धांजलि दी। ब्लॉक अध्यक्ष ज्ञानेंद्र यादव ने कहा कि यदि विभागीय निर्देश मिले तो ब्लाक मारहरा के समस्त शिक्षक अपना एक दिन का वेतन भूकंप पीड़ितों की राहत के लिए दान करने को तैयार हैं। इस मौके पर चतुरी सिंह चौहान, मनोज राजपूत, जयराम सिंह यादव, रविंद्र सिंह, विवेक भारद्वाज आदि मौजूद थे।

बजरंग दल ने कैंडिल जलाकर दी श्रद्धांजलि
कासगंज। बजरंग दल ने बुधवार को प्रभु पार्क में मृतकों को श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने कैंडल और दीप जलाए। वही हनुमान अष्टक पाठ  किया।
संरक्षक कौशल साहू, नगर अध्यक्ष आकाश सिंघल ने कहा कि नेपाल में आई त्रासदी बहुत ही भयानक है। पड़ोसी देश में इतनी बड़ी त्रासदी में हम सभी को मानवता का परिचय देते हुए सहयोग के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान ललित मोहन, अंकित जैन, रोहित अग्रवाल, शिव शंकर साहू, प्रखर बसंल, शशंाक माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। वहीं आरएसएस कार्यकर्ता संघ के अनुषांगिक संगठन राष्ट्रीय सेवा भारती के तहत बाजारों में दुकानदारों से संपर्क कर नेपाल में त्रासदी से पीड़ित लोगों के लिए सहयोग मांगा। जिला कार्यवाहक दीपराज माहेश्वरी ने कहा कि मानव जाति की सेवा के लिए कार्य करना हमारा दायित्व है सभी इसमें आगे आएं। विभाग संघ चालक उमाशंकर शर्मा ने सहयोग के लिए आभार जाताया। कार्यकर्ताओं ने नगर के सोरों गेट, बिलराम गेट, सहावर गेट, नदरई गेट के प्रमुख बाजारों से धन संग्रह किया। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, आकाश दीप वर्मा, धर्मेंद्र, जितेंद्र, अमलेंदू, नरेंद्र, ज्ञान माहेश्वरी, नरेश, हरपाल, कौशल साहू आदि मौजूद रहे।

ग्राम पंचायत अधिकारी देंगे एक दिन का वेतन
कासगंज। नेपाल-भारत में आए भूकंप से हुई तबाही से पीड़ित लोगों की मदद को समाजसेवी संस्थाएं आगे आ रही हैं। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष आरडी यादव ने कहा कि 25 अप्रैल को आए विनाशकारी भूकंप से बड़ी मात्रा में जनधन की हानि हुई है। जिला महामंत्री रामनाथ पुष्कर, गंगा सिंह वर्मा, जंगाली सिंह, राशिद खां, फजीमुद्दीन, केपी सिंह, रामसर आदि ने सहायता देने को हाथ बढ़ाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed