{"_id":"6a92b7a3359aa36ccd7391b48915c0a9","slug":"english-test-jumped-like-a-simple-question-paper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी का आसान प्रश्नपत्र देख उछल पड़े परीक्षार्थी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी का आसान प्रश्नपत्र देख उछल पड़े परीक्षार्थी
एटा अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई परीक्षाओं का पहला दिन शांतिपूर्ण रहा। जिले के तीन परीक्षा केंद्रों संपन्न इंटरमीडिएट अंग्रेजी परीक्षा में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। तीनों स्कूलों में पंजीकृत 1311 परीक्षार्थियों में से 60 ने परीक्षा छोड़ दी। बुधवार को हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा है। नकलचियाें पर नजर रखने के लिए परीक्षा केंद्र के कक्ष मे सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
मंगलवार को शुरू हुई सीबीएसई परीक्षाओं के पहले दिन परीक्षार्थियों के लिए अच्छा रहा। इंटर अंग्रेजी की परीक्षा से वे संतुष्ट रहे। अधिकांश परीक्षार्थियों ने पेपर ठीक बताया। वहीं तीनों परीक्षा केंद्रों पर मात्र 60 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सरस्वती विद्या मंदिर परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक एसएस मिश्र के अनुसार केंद्र पर पंजीकृत 529 परीक्षार्थियों में से 21 अनुपस्थित रहे। श्याम बिहारी परीक्षा केंद्र प्रभारी एनवी यादव के अनुसार पंजीकृत 409 परीक्षार्थियों में से 24 एवं आसिसी कान्वेंट स्कूल में पंजीकृत 373 में से 15 ने परीक्षा छोड़ दी। मंगलवार को शुरू हुई सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए परीक्षा केंद्र के कक्षों में सीसीवीटी कैमरे लगाकर निगरानी की गई।
नामावली में नाम न होने से उड़े होश
बोर्ड की लापरवाही से एक परीक्षार्थी परेशान रहा। प्रवेश पत्र लेकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचे परीक्षार्थी को नामावली में नाम न होने की कहकर परीक्षा में शामिल कराने से मना कर दिया गया। घबराए परीक्षार्थी ने केंद्र व्यवस्थापक के सामने बात रखी और अपना प्रवेश पत्र दिखाया। मामले पर गंभीर प्रधानाचार्य एसएस मिश्र ने तुरंत इसकी सूचना केंद्रीय बोर्ड कार्यालय को दी। लिखित अनुमति एवं छात्र के प्रार्थना पत्र पर उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी गई।