फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Encroachment removed from railway road, clashes with traders

रेलवे रोड से हटवाया अतिक्रमण, व्यापारियों से हुई नोकझोंक

Sun, 21 Nov 2021 06:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from railway road, clashes with traders
अतिक्रमण हटाने के दौरान विरोध कर रहे लोगों से बात करते अधिकारी। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। रेलवे रोड पर नाले के ऊपर लोगों ने कब्जा कर रखा है। रविवार दोपहर बाद प्रशासन, पुलिस और नगर पालिका ने संयुक्त रूप से यहां अभियान चलाया। जेसीबी मशीन से अतिक्रमण ढहाए गए। जिसे लेकर अतिक्रमणकारियों में हलचल मच गई। इस दौरान व्यापारियों से हल्की नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से सप्ताह भर पहले 56 लोगों को नोटिस जारी किए गए थे। दोपहर करीब एक बजे सदर एसडीएम शिवकुमार, सीओ सिटी कालू सिंह, ईओ डॉ. दीप वार्ष्णेय सहित पुलिस के जवान व पालिका के कर्मचारी जा पहुंचे। एसडीएम के निर्देश पर नाले से अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान रेलवे रोड पर संचालित एक लैब के कर्मचारियों से नोकझोंक हुई। टीम द्वारा अतिथि निवास के सामने एक मिठाई की दुकान तक कार्रवाई की गई। अचानक हुई कार्रवाई से व्यापारियों मेें हड़कंप मच गया। वहीं पालिका द्वारा व्यापारियों से जुर्माना के तौर पर तेरह हजार रुपये वसूल किए गए। ईओ ने बताया कि अतिक्रमण को लेकर 56 कब्जेदारों को नोटिस दिया गया था। अतिक्रमण न हटाने वालों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद ही अतिक्रमण हटाने लगे लोग
रेलवे रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई देख बिजलीघर के पास के लोग खुद ही अपने सामान को हटाने लगे। इस दौरान किसी ने टीन शेड खोला तो किसी ने बोर्ड आदि को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed