{"_id":"619a35803869a82da86b924d","slug":"encroachment-removed-from-railway-road-clashes-with-traders-etah-news-agr515342971","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे रोड से हटवाया अतिक्रमण, व्यापारियों से हुई नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे रोड से हटवाया अतिक्रमण, व्यापारियों से हुई नोकझोंक
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के दौरान विरोध कर रहे लोगों से बात करते अधिकारी। संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। रेलवे रोड पर नाले के ऊपर लोगों ने कब्जा कर रखा है। रविवार दोपहर बाद प्रशासन, पुलिस और नगर पालिका ने संयुक्त रूप से यहां अभियान चलाया। जेसीबी मशीन से अतिक्रमण ढहाए गए। जिसे लेकर अतिक्रमणकारियों में हलचल मच गई। इस दौरान व्यापारियों से हल्की नोकझोंक भी हुई।
नगर पालिका की ओर से सप्ताह भर पहले 56 लोगों को नोटिस जारी किए गए थे। दोपहर करीब एक बजे सदर एसडीएम शिवकुमार, सीओ सिटी कालू सिंह, ईओ डॉ. दीप वार्ष्णेय सहित पुलिस के जवान व पालिका के कर्मचारी जा पहुंचे। एसडीएम के निर्देश पर नाले से अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया।
इस दौरान रेलवे रोड पर संचालित एक लैब के कर्मचारियों से नोकझोंक हुई। टीम द्वारा अतिथि निवास के सामने एक मिठाई की दुकान तक कार्रवाई की गई। अचानक हुई कार्रवाई से व्यापारियों मेें हड़कंप मच गया। वहीं पालिका द्वारा व्यापारियों से जुर्माना के तौर पर तेरह हजार रुपये वसूल किए गए। ईओ ने बताया कि अतिक्रमण को लेकर 56 कब्जेदारों को नोटिस दिया गया था। अतिक्रमण न हटाने वालों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
खुद ही अतिक्रमण हटाने लगे लोग
रेलवे रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई देख बिजलीघर के पास के लोग खुद ही अपने सामान को हटाने लगे। इस दौरान किसी ने टीन शेड खोला तो किसी ने बोर्ड आदि को हटाया।