{"_id":"bb46c78b4e4becbcb0d51c6b3c975b62","slug":"encroachment-on-the-main-roads-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sat, 12 Sep 2015 06:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमणकारियों ने एक बार फिर शहर की सूरत बिगाड़ दी है। हालात तो ये हैं सड़कों से वाहन और न ही पैदल चलने वालों को निकलने की जगह मिल रही है। इसके चलते पल-पल जाम लग रहा है।, दूसरी ओर सड़कों पर हादसे भी हो रहे हैं। कुछ माह पूर्व चले अतिक्रमण के खिलाफ अभियान के बाद सुधार भी देखने को मिला था, लेकिन प्रशासन अब ध्यान नहीं दे रहा है।
शहर के प्रमुख मार्ग जीटी रोड, शिकोहाबाद, आगरा रोड पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा है। बिल्डिंग मैटेरियल से लेकर वाहन मिस्त्री सभी ने सड़क पर ही डेरा डाल रखा है। जिला अस्पताल के पास बैंडवालों ने सड़क घेर ली है। तो दुकानदारों ने दुकान के बाहर सामान रखकर रास्ता पूरा घेर लिया है इसके चलते मार्ग संकरे हो गए हैं। हालात यह हो चले हैं कि पैदल चलने वालों को फुटपाथ भी नसीब नहीं हो रहा है। जिसके चलते उन्हें मजबूरन मार्गों पर चलना पड़ता है। इससे कई बार हादसे भी हो चुके हैं।
सोमवार को जीटी रोड पर अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सड़क किनारे जगह घेरकर खड़े होने वाले हथठेला वाले और दुकानों के आगे सामान रखकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- ब्रह्मप्रकाश सिंह, यातायात निरीक्षक