{"_id":"398a3f8e968896970b9225ffcac4208f","slug":"encompass-the-demands-of-the-roadways-personnel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों के लिए रोडवेज कर्मियों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों के लिए रोडवेज कर्मियों का धरना
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Sat, 14 Mar 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के कर्मियों ने शनिवार को रोडवेज बस स्टैंड पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही 19 मार्च को प्रबंधक कार्यालय अलीगढ़ पर भी धरना देने का एलान कर्मियों ने किया।
कर्मियाें ने धरना-प्रदर्शन में विभिन्न समस्याएं उठाते हुए कहा कि वेतन विसंगतियों, वेतन भुगतान की समस्या कर्मियों के सामने बनी हुई है। डिपों में बसों और कर्मियों की संख्या पर्याप्त नहीं, जिससे कर्मियों को दिक्कतें हो रही है। स्टाफ की कमी से कर्मियों को अतिरिक्त कार्य करना पड़ रहा है। दस साल से मृतक आश्रित कमियों के परिवार के सदस्यों को नौकरी नहीं मिली है। कर्मियाें का पूर्व का देय बकाए, एरिया का भी भुगतान नहीं हुआ है।
कर्मियों ने एलान किया कि वह समस्याओं के निदान के लिए 19 मार्च को प्रबंधक कार्यालय अलीगढ़ पर भी धरना देंगे। यदि फिर भी उनकी समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान शाखा अध्यक्ष रामवीर सिंह, मंत्री विनोद कुमार, रधुनंदन सिंह, जयपाल सिंह, सुरेश चन्द्र गुप्ता, राजेन्द्र सिंह, सुमन कुमार, अभय कुमार भारद्वाज मौजूद रहे।