फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Employees should be given old pension like MPs and MLAs

Etah News: सांसद-विधायकों की तरह कर्मचारियों को दी जाए पुरानी पेंशन

Wed, 06 Aug 2025 09:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 06 Aug 2025 09:31 PM IST
विज्ञापन
Employees should be given old pension like MPs and MLAs
एटा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट ने डीआईओएस कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा। सांसद-विधायकों की तरह कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संजय सिंह पटेल की अध्यक्षता में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 18 सूत्री समस्याओं का ज्ञापन डीआईओएस डॉ. इंद्रजीत प्रजापति को सौंपा गया।
विज्ञापन

प्रधान संरक्षक गुमान सिंह यादव ने कहा कि इस सरकार में शिक्षकों की समस्याएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सांसद, विधायक पुरानी पेंशन का लाभ ले रहे हैं। शिक्षक देश की सेवा 62 वर्ष तक करता है फिर भी उसको लाभ नहीं मिलता। जिस दिन शिक्षक करो या मरो पर उतर आया उस दिन सरकार संभाल नहीं पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री सत्यवीर सिंह दिवाकर ने कहा कि यदि सरकार शिक्षकों की समस्याएं हल करने में असमर्थ है तो प्रदेश के सभी विद्यालयों का निजीकरण कर दिया जाए। शिक्षक कर्मचारियों की सेवा से संबंधित समस्त समस्याओं का निस्तारण मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जाए।

विद्यालयों की कार्यप्रणाली सीबीएसई बोर्ड के बराबर चल रही है लेकिन पारिश्रमिक सीबीएसई बोर्ड के बराबर नहीं मिलता है जिससे शिक्षकों में बहुत भारी रोष व्याप्त है। इस दौरान बृजेश कुमार यादव, गजेंद्र कुमार, मधु सिंह, शीतल, विनीता शैनी, किरन देवी, मनोज कुमार मिश्रा, विजय प्रताप बिंद आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed