{"_id":"62c473b77040504c357fa071","slug":"employees-on-strike-city-spread-filth-etah-news-agr5391028115","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी हड़ताल पर, शहर फैली गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी हड़ताल पर, शहर फैली गंदगी
विज्ञापन
नगरपालिका में धरना के दौरान नारेबाजी करते सफाईकर्मी ।संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की मंगलवार को दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रही। शहर में कहीं भी सफाई व कूड़े का उठान नहीं किया गया। जिसकी वजह से लोग बदबू से परेशान नजर आए। वहीं सफाई कर्मचारियों को कोई भी अधिकारी आश्वासन देने के लिए नहीं पहुंचा।
मंगलवार को नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियाें ने नौ सूत्री मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखी। सुबह के वक्त शहर में किसी भी जगह से कूड़ा नहीं उठाया गया और न ही साफ-सफाई का काम किया गया। ढेर सारा कूड़ा सड़क, गली मोहल्लों में बिखरा नजर आया। शहरवासी कूड़े की बदबू से परेशान हो गए। वहीं शहर के घंटाघर, हाथी गेट, बाबूगंज व गांधी मार्केट में गंदगी पसरी नजर आई। बाजारों में भी रात को सफाई नहीं हुई।
मांगें पूरी नहीं हुईं तो जारी रहेगी हड़ताल
हड़ताली सफाई कर्मी राजू विद्यार्थी का कहना है कि हमारा एरियर, बोनस, वर्दी का पैसा, एसीपी का एरियर, सातवें वेतन का एरियर जब तक खातों में नहीं आएगा, तब तक अनिश्चिकालीन हड़ताल खत्म नहीं करेंगे। पालिका में कमीश्न खोरी हो रही है। जिसे बंद किया जाना चाहिए। सफाई कर्मचारियों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।