फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Employees in thermal project go on strike due to non-payment of salaries

Etah News: वेतन न मिलने पर तापीय परियोजना में कर्मचारियों ने की हड़ताल

Wed, 15 May 2024 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 15 May 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Employees in thermal project go on strike due to non-payment of salaries
एटा। मलावन स्थित जवाहर तापीय परियोजना में वेतन न मिलने को लेकर एक कम्पनी कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। सुबह 11 बजे तक कार्य बाधित रहा। बाद में कंपनी के लोगों ने समझा बुझाकर कर्मचारियों से कार्य कराया बताया जा रहा है। 3 दिन से परियोजना में ऐसे ही कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


मलावन में निर्माणाधीन तापीय परियोजना का कार्य कोरियाई कम्पनी दूसान को मिला है। इसके अंडर में कई कम्पनियां कार्य कर रहीं हैं। बताया गया कम्पनी के अधिकारी कर्मचारियों का 2 माह का वेतन रोक कर दिया जाता है। इस माह वेतन न मिलने पर कर्मचारी सोमवार को हड़ताल पर चली गई इस पर कंपनी के लोगों ने मंगलवार को वेतन देने की बात कही बताया गया दोपहर बाद कर्मचारी कार्य पर लौट गए थे लेकिन उन्हें मंगलवार को भी वेतन नहीं दिया गया। कंपनी के लोगों ने शाम तक वेतन डालने की बात कही। इस पर कर्मचारी फिर कार्य पर चले गए। बुधवार को कर्मचारियों के खाते में वेतन नहीं पहुंचा। इस पर उन्होंने हड़ताल कर दी। बताया गया सुबह 11 बजे तक हड़ताल रही। कंपनी के लोगों ने कुछ कर्मचारियों को वेतन दे दिया और बोले सभी के खाते में वेतन डाला जाएगा। कार्य पर लौट जाए इस पर कंपनी के लोगों कार्य पर लौट गए, लेकिन शाम तक वेतन नहीं डाला गया। मुख्य परियोजना प्रबंधक अजय कटिहार ने बताया कि हड़ताल का कोई बड़ा मामला संज्ञान में नहीं आया है। कोई काम भी प्रभावित नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed