{"_id":"69595e60e628d79ef30a97cc","slug":"electricity-pole-fell-due-to-monkey-menace-etah-news-c-163-1-eta1003-144351-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बंदरों के उत्पात से गिरा बिजली का खंभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बंदरों के उत्पात से गिरा बिजली का खंभा
Sat, 03 Jan 2026 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
कस्बा राजा का रामपुर के मोहल्ला कायस्था में टूटा पड़ा बिजली का खंभा। संवाद
- फोटो : bhadrawah news
राजा का रामपुर। मोहल्ला कायस्थान में शुक्रवार देर शाम बंदरों के उत्पात से एक बिजली का खंभा गिर गया। वहीं तारों के फैल जाने पर गली से गुजर रहे लोग बाल-बाल बच गए।
बंदरों के उत्पात से कस्बे के सभी लोग परेशान हैं। मोहल्ला कायस्थान में शुक्रवार की शाम को दो-तीन बड़े बंदर खंभे को जोर से हिलाने लगे, तब तक हिलाते रहे जब तक वह नीचे नहीं गिर गया। खंभे के जमीन पर गिरते ही बंदर भाग गए। आसपास से गुजर रहे लोग सहम गए। खंभे के गिरने की तेज आवाज सुन लोग घरों से बाहर निकल आए। गली से गुजर रहे लोगों ने बताया अचानक हुए इस हादसे में वह बाल-बाल बच गए। मोहल्ले के लोगों की शिकायत पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने खंभे से तारों को अलग करते हुए वैकल्पिक व्यवस्था कर बिजली आपूर्ति शुरू कराई। एसडीओ अतुल कुमार ने बताया कि नया खंभा और मशीन मंगाकर स्थाई व्यवस्था की जाएगी।