फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   electricity fail

ट्रांसफार्मर की सीटी फटी, दस घंटे गुल रही बत्ती

Tue, 28 Apr 2020 09:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
electricity fail
एटा। यूपीएसआईडीसी बिजलीघर के ट्रांसफार्मर की सीटी फटने से नौ हजार से अधिक घरों की बिजली दस घंटे तक गुल रही। इस दौरान लोग जहां गर्मी से परेशान रहे। वहीं, सुबह शहर में कई स्थानों पर पेयजल संकट गहरा गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बिजलीघर में फाल्ट के कारण मंगलवार को अलीगंज रोड, मंडी समिति, जीटी रोड, कैलाश गंज, नेहरू नगर, गांधी मार्केट, शिव ओमपुरी, जीआईसी, हिंदू नगर, ठंडी सड़क, पटियाली गेट, सकीट रोड, शिकोहाबाद रोड आदि क्षेत्रों में रात एक बजे से कटी बिजली सुबह तक आ पाई। लोगों को दस घंटे तक बिजली नहीं मिली।
विज्ञापन

नौ हजार से अधिक उपभोक्ताओं की आपूर्ति यूपीएसआईडीसी बिजलीघर से होती है। इस दौरान बिजली के अभाव में लोगों को पानी तक नसीब नहीं हुआ। लोगों ने दैनिक क्रियाओं के लिए तो पानी का इंतजाम किसी तरह कर लिया पर नहाने, कपड़े धोने सहित अन्य कार्यों के लिए वह बिजली का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन करने के बाद भी कंट्रोल रूम से कोई जवाब नहीं मिला
आधी रात को गुल हुई बिजली के चलते रात गुजारना मुश्किल हो गया। फोन करने के बाद भी कंट्रोल रूम से कोई जवाब नहीं मिला।
-प्रो.जीके शर्मा, सेवानिवृत
पेयजल संकट बढ़ गया
छह घंटे से अधिक की नियमित कटौती के बाद बड़े फाल्ट भी नींद उड़ा रहे हैं। आधी रात से दोपहर तक ठप रही आपूर्ति से पेयजल संकट भी बढ़ गया।
-आशीष राजपूत, कारोबारी
मरम्मत के नाम पर घंटों आपूर्ति रहती है ठप
जर्जर लाइनें दम तोड़ने लगी हैं। इनकी मरम्मत के नाम पर घंटों आपूर्ति ठप रहती है। हवा बारिश में वैसे ही बिजली काट दी जाती है।
-डॉ. दिनेश यादव, प्रवक्ता
कटौती से उपभोक्ता परेशान, बढ़ रहा रोष
लॉकडाउन के दौरान विद्युत व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। दिन रात में छह घंटे से अधिक कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। रात को घंटों की कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ रहा है।
-संजय शर्मा, प्रवक्ता
पचास गांव तीसरे दिन भी नहीं आई बिजली
एटा। दो दिन गुजरने के बाद भी जिले के पचास से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी है। मरम्मत कार्य जारी है, लेकिन खंभे, तार, इंसुलेटर आदि सामान की कमी आड़े आ रही है। डिमांड के बावजूद मुख्यालय से सामान नहीं आ पा रहा है।
जिले में रविवार शाम को आई आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था चरमरा गई थी। ससे 115 खंभे धराशाई हो गए थे। इससे सवा सौ से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप हो गई थी। सोमवार की सुबह से शुरू हुए मरम्मत कार्य के बाद आधे से अधिक गांवों को आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। अवागढ़, सकीट, मारहरा एवं बागवाला के गांवों में जहां आपूर्ति लगभग सुचारु कर दी गई है। वहीं ट्यूबवेल आदि को बिजली की व्यवस्था की जा रही है।

धुमरी, सहोरी एवं राजा का रामपुर लाइन एवं बागवाला क्षेत्र के कुछ गांव अभी भी प्रभावित हैं, लेकिन काम जारी है। कर्मचारियों का कहना है कि अचानक हुए नुकसान के बाद सामान की कमी आड़े आ रही है। इनका दावा है कि बुधवार तक सभी गांवों की आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।
कई गांवों की आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। शेष पर काम जारी है। मंगलवार रात तक या बुधवार सुबह तक ग्रामीण अंचल के सभी गांवों की आपूर्ति विधिवत हो जाएगी।
-सोपाली सिंह, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed