फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Electric poles for Kanwadis and travel for officers will become a challenge

Etah News: कांवड़ियों के लिए विद्युत खंभे और अफसरों के लिए यात्रा बनेगी चुनौती

Thu, 11 Jul 2024 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 11 Jul 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Electric poles for Kanwadis and travel for officers will become a challenge
एटा। बरसात शुरू होने के पहले ही दिन से विद्युत निगम की लचर व्यवस्थाएं खंभों में करंट के रूप में सामने आने लगी हैं। अब तक कई घटनाएं हो चुकी हैं। आने वाले दिनों में कांवड़ यात्रा होनी है। इस दरम्यान भी बरसात चलेगी। ऐसे में करंट वाले खंभे कांवड़ियों के लिए तो सकुशल यात्रा कराना अफसरों के लिए चुनौती बनेगा। जिले में सबसे अधिक कांवड़ियों का आवागमन एटा-कासगंज हाईवे, एटा-सहावर रोड, शहर में रेलवे रोड, जीटी रोड, आगरा रोड, शिकोहाबाद रोड पर होता है। इसके अलावा अन्य मार्गों से होकर भी कांवड़िये शिवालयों में जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं, लेकिन इन सभी मार्गों पर खंभे खुले हैं। कितनों में करंट आ रहा है, यह नहीं कहा जा सकता, लेकिन खतरा बरकरार है।
विज्ञापन

------------
केस 1: बरसात के अगले दिन ही करंट से मर गए दो सांड़
24 जून को हुई बरसात के बाद 25 जून की सुबह शहर में अलीगंज रोड पर मंडी समिति गेट के पास रखे विद्युत ट्रांसफॉर्मर के लोहे के खंभों में करंट उतर आया। इसकी चपेट में आकर दो सांड़ मर गए। हालांकि इस पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। कोतवाली नगर में तहरीर भी दी, लेकिन कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन

---------
केस 2: खंभे में आए करंट से युवक की मौत
28 जून को थाना मिरहची क्षेत्र के गांव नगला हिमाचल में रात के समय राजवीर सिंह घर के बाहर लघुशंका करने गया था। नाली के पास बैठते ही विद्युत पोल में आ रहे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको मेडिकल कॉलेज में मृत बता दिया गया। इस मामले में भी किसी की जवाबदेही तय नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
केस 3: खंभे में करंट से गई थी किशोर की जान
3 जुलाई को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला केवल में बिजली के खंभे में करंट आ गया। नगला केवल निवासी अमर सिंह के घर के बाहर यह खंभा लगा हुआ है। 17 वर्षीय हर्ष प्रताप की चपेट में आकर मौत हो गई। हालांकि परिजन ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया और न ही किसी तरह की कानूनी कार्रवाई की, लेकिन विद्युत निगम ने भी हादसे के लिए किसी की जिम्मेदारी तय नहीं की।

------------
कांवड़ यात्रा को लेकर कार्ययोजना बना ली गई है। करंट का बहुत बड़ा खतरा रहता है। पिछले वर्षों की तरह ही इस बार भी खंभों को प्लास्टिक से कवर कराया जाएगा। जिससे किसी तरह के हादसे की आशंका न रहे। -सत्य प्रकाश, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed