फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   election,mlc

एमएलसी चुनाव : 15 मार्च से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

Sat, 12 Mar 2022 11:02 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
election,mlc
एमएलसी चुनाव : 15 मार्च से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। विधानसभा चुनाव के बाद अब एमएलसी (मेंबर ऑफ लेजिसलेटिव काउंसिल/विधान परिषद सदस्य) चुनाव की तैयारी प्रशासन ने शुरू कर दी है। चार जिलों की इस सीट के नामांकन एटा में ही होंगे। पूर्व में घोषित कार्यक्रम के मुताबिक 15 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू होनी है।

चुनाव आयोग द्वारा पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार 15 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। मतदान नौ अप्रैल को होगा। इसमें मतदाता के रूप में शामिल करीब 1400 जनप्रतिनिधि अपने पसंदीदा प्रत्याशी को चुनेंगे। इस सीट में एटा, मथुरा, कासगंज और मैनपुरी जिले शामिल हैं। इस चुनाव का रिटर्निंग अधिकारी एटा डीएम को बनाया जाता है। नामांकन से लेकर मतगणना की प्रक्रिया यहीं पूरी होगी। कलक्ट्रेट परिसर में इसके लिए नामांकन स्थल बनाया जाएगा। जहां नामांकन प्रक्रिया 22 मार्च तक चलेगी। इसमें 23 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच और 25 मार्च को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी। नौ अप्रैल को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतगणना 12 अप्रैल को होगी। मतदाता सूची सभी ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, स्थानीय निकायों के सभासद, सांसद और विधायक आदि मतदाता के रूप में मतदान करेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि एमएलसी चुनाव को लेकर नामांकन की तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed